रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की पहलः शिविर में 52 ने किया रक्तदान

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से 5 दिवसीय रक्तदान शिविर में कुल 52 लोगों ने रक्तदान किया। समापन अवसर पर रक्तदान करने वालों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने  बताया कि क्लब और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक की पहल का बेहतर परिणाम आया। कहा कि रक्त की मांग बढ़ती जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं, सर्जरी, पुरानी बीमारियों और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि के साथ, सुरक्षित रक्त की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। रक्तदान केवल एक नेक कार्य नहीं है , यह स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है जो प्रतिदिन जीवन बचाता है। बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि एक बार रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बच सकती है।
चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने कहा कि दान किए गए रक्त को अक्सर लाल रक्त कोशिकाओं, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा जैसे घटकों में विभाजित किया जाता है, जिनका उपयोग विभिन्न रोगियों के लिए किया जा सकता है। 5 दिवसीय शिविर में  कृष्ण कुमार गुप्ता, अवध बिहारी, वेद रतन, शोभित के साथ ही 52 लोगों ने रक्तदान किया।
सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डा. आलोक रंजन, डा. श्यामनरायन चौधरी, राम दयाल चौधरी, के साथ ही डा. पी.के.  श्रीवास्तव, विजय सिंह, आलोक चौधरी, मुकेश, शिवम मिश्रा,  विजय शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, डी.पी यादव, महन्थराम वर्मा,  विकास चौधरी, कौशल त्रिपाठी आदि ने योगदान किया। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

टाटा टियागो ईवी खरीदना हुआ आसान, दस हजार से कम किस्तों में ले जाए घर

ग्राहकों को आसान फाइनेंस और लोन की भी सुविधाएं पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्चों से परेशान लोगों के लिए...
टेक-मित्र 
टाटा टियागो ईवी खरीदना हुआ आसान, दस हजार से कम किस्तों में ले जाए घर

मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां

बदायूं। दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर शायर एवं शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन समीर बदायूंनी की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल...
उत्तर प्रदेश 