GH-7 सोसायटी में वरिष्ठ नागरिकों हेतु निर्मित दो अत्याधुनिक गज़ेबो का भव्य उद्घाटन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GH-7 सोसायटी में दिनांक 02 अगस्त 2026 को सोसायटी की एओए द्वारा सोसायटी नागरिको खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से निर्मित दो सुविधाओं से लैस गज़ेबो (Gazebo) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सभी आयु वर्ग के निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सोसायटी के सेंट्रल पार्क के समीप वर्तमान एओए द्वारा दो अलग-अलग गज़ेबो का निर्माण कराया गया है, जिनमें एक पुरुष नागरिकों तथा एक महिला नागरिकों के लिए समर्पित है। दोनों गज़ेबो का निर्माण मजबूत फाउंडेशन, उच्च गुणवत्ता के आयरन स्ट्रक्चर एवं टिकाऊ टिन शेड के साथ किया गया है, ताकि निवासी धूप, वर्षा एवं अन्य मौसम संबंधी परिस्थितियों में भी आरामपूर्वक बैठ सकें तथा सोसायटी के पार्क के ग्रीन एवं खुले वातावरण का लुफ्त उठा सके।

बस्ती की बेटी आकृति गुप्ता ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा त्रिपुरा में चयनित होकर रचा इतिहास ये खबर भी पढ़े : बस्ती की बेटी आकृति गुप्ता ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा त्रिपुरा में चयनित होकर रचा इतिहास

2aug512345678

निवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गज़ेबो में सीलिंग फैन, सायंकाल के लिए पर्याप्त एलईडी प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग हेतु इलेक्ट्रिकल सॉकेट सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया हैं। इसके अतिरिक्त गज़ेबो के अंदर तथा बाहर आने-जाने वाले मार्ग पर उचित लेवल एवं ऊँचाई के साथ आकर्षक टाइल्स भी लगवाई गई हैं, जिससे आवागमन सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सके।

इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष डॉ. रोहित चौधरी ने कहा कि लंबे समय से विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क में बैठने की समुचित व्यवस्था का अभाव महसूस किया जा रहा था। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वर्तमान एओए ने इन गज़ेबो का निर्माण कराया है, जिससे वरिष्ठ नागरिक प्रातः एवं सायंकाल पार्क में भ्रमण के उपरांत आरामदायक वातावरण में अपने मित्रों एवं परिचितों के साथ समय व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि एओए का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी मेल-जोल एवं सामुदायिक सौहार्द को भी बढ़ावा देना है।

सोसायटी AOA सदस्य सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान AOA सोसायटी निवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्मित ये गज़ेबो भी निवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं, जिनका लाभ सोसायटी के सभी निवासी प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पुरुष वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्मित गज़ेबो का उद्घाटन सोसायटी के वरिष्ठ पुरुष नागरिकों द्वारा तथा महिला वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्मित गज़ेबो का उद्घाटन सोसायटी की वरिष्ठ महिला नागरिकों द्वारा किया गया। यह अवसर सभी उपस्थित निवासियों के लिए गौरवपूर्ण रहा।
उद्घाटन समारोह के उपरांत AOA की ओर से सभी उपस्थित निवासियों के लिए चाय, नाश्ता एवं मिष्ठान की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

2aug5123456789
इस अवसर पर AOA के पदाधिकारी एवं सदस्य श्री अभय सिंह यादव, श्री कमल तनेजा, श्री मयंक अग्रवाल, श्रीमती प्रगति शारदा, श्री राम सिंह, श्री सुखविंदर संधू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासियों ने सहभागिता कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित इस पहल की सराहना की तथा वर्तमान एओए के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

अंत में GH-7 एओए की टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित यह पहल न केवल उनकी सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देगी, बल्कि सोसायटी में सामाजिक सहभागिता, आपसी सौहार्द एवं सामुदायिक भावना को भी और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। यह गज़ेबो आने वाले वर्षों तक GH-7 परिवार के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक आरामदायक एवं सुखद मिलन स्थल के रूप में कार्य करेंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विधान परिषद मंडप के न्यू कॉरिडोर व पॉडकास्ट स्टूडियो का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर मॉडल में बैठकर देखी यूपी की धार्मिक विरासत की झलक लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विधान परिषद मंडप के न्यू कॉरिडोर व पॉडकास्ट स्टूडियो का किया शुभारम्भ

महंगाई , बेरोजगारी, पेपर लीक पर दो- दो हाथ करने को तैयार 

लखनऊ । आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा बन गया है। एक तरफ भाजपा का किला, दूसरी तरफ सपा-की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महंगाई , बेरोजगारी, पेपर लीक पर दो- दो हाथ करने को तैयार 

प्रेम प्रसंग में अवसादग्रस्त बीबीए छात्र ने पिया कीटनाशक पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहे छात्र की कथित रूप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रेम प्रसंग में अवसादग्रस्त बीबीए छात्र ने पिया कीटनाशक पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

किआ सिरोस EV की भारतीय बाजार में बढ़ी मांग, दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस बनी पहचान

किआ सिरोस ईवी में 42kWh और 52kWh बैटरी पैक के विकल्प किआ ने इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी नई सिरोस...
टेक-मित्र 
किआ सिरोस EV की भारतीय बाजार में बढ़ी मांग, दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस बनी पहचान

खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना 

जांच में जुटी पुलिस मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के पास स्थित एक प्लाटिंग साइड पर रविवार...
उत्तर प्रदेश 
खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना 

उत्तर प्रदेश

जिंदा महिला सरकारी रिकॉर्ड में हुईं मृत, तीन साल से पेंशन बंद, न्याय के लिए भटक रहीं सावित्री देवी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सरकारी रिकॉर्ड की एक त्रुटि ने 70 वर्षीय सावित्री देवी की जिंदगी मुश्किलों...