जिंदा महिला सरकारी रिकॉर्ड में हुईं मृत, तीन साल से पेंशन बंद, न्याय के लिए भटक रहीं सावित्री देवी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सरकारी रिकॉर्ड की एक त्रुटि ने 70 वर्षीय सावित्री देवी की जिंदगी मुश्किलों में डाल दी है। समाज कल्याण विभाग के अभिलेखों में उन्हें मृत दर्ज कर दिए जाने के कारण पिछले तीन वर्षों से उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद है। अब वह खुद को जीवित साबित करने के लिए लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

सावित्री देवी का आरोप है कि समाज कल्याण विभाग के रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया गया, जिसके बाद उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई।उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में वह कई बार जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील अजीतमल और संपूर्ण समाधान दिवस सहित विभिन्न अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं, लेकिन अब तक रिकॉर्ड में सुधार नहीं हुआ और न ही उनकी पेंशन बहाल की गई।

उप्र में हाई अलर्ट, कांवड यात्रा पर रखी जाएगी विशेष नजर ये खबर भी पढ़े : उप्र में हाई अलर्ट, कांवड यात्रा पर रखी जाएगी विशेष नजर

पीड़िता का कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा थी। पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती उम्र में बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाना भी उनके लिए बेहद कठिन साबित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग समय रहते अभिलेखों का सत्यापन कर त्रुटि सुधार देता, तो एक बुजुर्ग महिला को अपने अस्तित्व को साबित करने के लिए वर्षों तक संघर्ष नहीं करना पड़ता।

उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि अभिलेखों में त्रुटि के कारण महिला को मृत दर्शाया गया है, तो रिकॉर्ड में तत्काल संशोधन कर नियमानुसार उनकी वृद्धावस्था पेंशन बहाल कराई जाएगी। साथ ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

जापान की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों व प्रशिक्षक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

वैभव हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। खजनी क्षेत्र में 10 वर्षीय वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध...
वैभव हत्याकांड के विरोध में  निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

उत्तर प्रदेश

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को एसोसिएशन ऑफ...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित