प्रेम प्रसंग में अवसादग्रस्त बीबीए छात्र ने पिया कीटनाशक पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहे छात्र की कथित रूप से कीटनाशक पीने के सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गोपाल नगर निवासी पवन शर्मा का बेटा अध्ययन शर्मा (22) निजी कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसका करीब एक वर्ष से परिचय और प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद छात्रा ने उसका मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।
ये खबर भी पढ़े : बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोपपरिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद युवक ने कथित रूप से कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने पर उसने खुद परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार उसे पहले निजी अस्पताल ले गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
करीब सात दिन तक उपचार चलने के बाद रविवार को छात्र ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
