तहसील दिवस में मिली 45 शिकायते,मौके पर केवल 3 शिकायतों का ही निस्तारण
बस्ती - भानपुर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील दिवस में कुल 45 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत अधिकरी घनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी पुलिस अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव, पूजा वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
