राजकीय बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण कर दिया निर्देश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जनपद न्यायाधीश शमसुल हक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार-प्रथम एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्री राज बाबू, क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, उप जिलाधिकारी बस्ती सदर हिमांशु कुमार द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह ज्ञात हुआ कि कुछ बच्चों की जमानत नहीं हो पा रही है जिसके संबंध में प्रधान मजिस्ट्रेट को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह निरीक्षण के दौरान समिति के निर्देशों का अनुपालन आख्या ससमय प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बच्चों को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के कम्प्यूटर प्रशिक्षक अंकित गुप्ता द्वारा प्रत्येक रविवार को किशोरों को कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है। बाल सम्प्रेक्षण गृह में जनपद बस्ती के 28 किशोर, संतकबीरनगर के 27 किशोर एवं जनपद सिद्धार्थनगर के 30 किशोर एवं मेरठ का 01 किशोर कुल 86 किशोर निरूद्ध थे। निरीक्षण के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एक बाल अपचारी मेरठ के सम्प्रेक्षण गृह से स्थानांतरित होकर आया है। रसोईघर का निरीक्षण किया गया जिसमें पर्याप्त साफ -सफाई पायी गयी रसोईये द्वारा बताया गया कि दाल चावल बन चुका है रोटी बनाना है। बच्चो द्वारा बताया गया कि उनको समय पर उचित आहार मिल जाता है।
जनपद न्यायाधीश द्वारा संप्रेक्षण गृह के पीछे के आंगन का भी अवलोकन किया एवं उसके स्वच्छ रखने एवं स्वछता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती द्वारा बच्चांे के विकास हेतु आहार, विहार, पढ़ायी एवं खेल-कूल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उनको अच्छा काम करने एवं पढ़ायी लिखायी पर ध्यान देने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस शुरुआती ऑफर के तहत 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट  वनप्लस ने भारतीय बाजार...
टेक-मित्र 
वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी
राष्ट्रीय  राज्य 
कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

चानू के रिकॉर्ड प्रदर्शन की तारीफ अर्जुन पुरस्कार देने की मांग नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं...
राष्ट्रीय 
मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान