मण्डल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज, रुधौली में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुबास वर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बालिका वर्ग अंडर-14 में प्रिया प्रजापति और अंकिता यादव के बीच खेला गया, जिसमें अंकिता यादव ने जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में अनन्या भट्ट और जन्नतुल निशा के बीच हुए मुकाबले में जन्नतुल निशा विजयी रहीं।
प्रतियोगिता के आधार पर बालिका वर्ग में अर्चना यादव, अंकिता यादव और नेहा, जबकि बालक वर्ग में दिव्यांश भट्ट, आकाश यादव और अनुज यादव का चयन विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त 2026 को सिद्धार्थनगर जनपद में होगा।प्रतियोगिता का संचालन जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा, रमेश चंद्र गुप्ता, विवेक कुमार श्रीवास्तव और युद्धवीर सिंह की देखरेख में हुआ। रेफरी की जिम्मेदारी सुहेल अहमद और राकेश कुमार ने निभाई।समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक भोला मिश्रा, शिवशंकर यादव, रिपू सूदन पाण्डेय, परमानंद द्विवेदी, प्रमोद सिंह, शिशिर भट्ट, मोहम्मद कैफ, रामशंकर, माधव बाबू उपाध्याय, प्रमोद कुमार सिंह, रूपा, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस शुरुआती ऑफर के तहत 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट  वनप्लस ने भारतीय बाजार...
टेक-मित्र 
वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी
राष्ट्रीय  राज्य 
कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

चानू के रिकॉर्ड प्रदर्शन की तारीफ अर्जुन पुरस्कार देने की मांग नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं...
राष्ट्रीय 
मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान