साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत बनी कौशाम्बी पुलिस, 11 पीड़ितों के खातों में लौटाए चार लाख से अधिक

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

file_00000000ff9082118df41723840f7bffकौशाम्बी। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ कौशाम्बी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार लोगों को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में साइबर थाना कौशाम्बी की टीम लगातार साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रही है। पुलिस की सक्रियता से एक माह के भीतर साइबर ठगी की 10 लाख 29 हजार 671 रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई। इनमें से 11 प्रकरणों में चार लाख 798 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराने में सफलता मिली है। शेष मामलों में भी धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस के अनुसार, एक जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच साइबर फ्रॉड से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर साइबर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए 11 पीड़ितों को उनकी ठगी गई रकम वापस दिलाई गई।

14 साल बाद प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में न्याय की दस्तक, सात आरोपी दोषी करार ये खबर भी पढ़े : 14 साल बाद प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में न्याय की दस्तक, सात आरोपी दोषी करार

साइबर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की तत्परता भी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज होना सबसे महत्वपूर्ण है। पीड़ित जितनी जल्दी शिकायत करेगा, ठगी की रकम को संबंधित खाते में होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना उतनी ही अधिक रहेगी।

कौशाम्बी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके साथ ही cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने लोगों को सचेत किया है कि साइबर ठगी की घटना के बाद शिकायत करने में देरी न करें, क्योंकि शुरुआती समय में कार्रवाई होने पर रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने और पीड़ित को वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

साइबर थाना कौशाम्बी की इस त्वरित कार्रवाई की आमजन के बीच सराहना हो रही है। पुलिस की सक्रिय निगरानी, बैंकों से समन्वय और पीड़ितों की रकम वापस कराने के प्रयास साइबर अपराध से प्रभावित लोगों के लिए राहत देने वाले साबित हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

लखनऊ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
SSC परीक्षा धांधली गैंग पर STF का शिकंजा, राजस्थान से वांछित आरोपी लोकेश गिरफ्तार

17 अगस्त को चांदी की पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री कोतवालेश्वर महादेव

लखनऊ। चौक स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव सावन के तीसरे सोमवार को शाम 4 बजे चांदी की पालकी में बैठकर नगर...
उत्तर प्रदेश 
17 अगस्त को चांदी की पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री कोतवालेश्वर महादेव

बीमित वाहनों के दावों के निस्तारण में व्याप्त अनियमितताओं एवं अनावश्यक बाधाओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग 

गोरखपुर,आज दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड गोरखपुर के अभिकर्तागण शाखा प्रबंधक को एक पत्रक सौपा,जिसमे बताया गया हैं कि...
उत्तर प्रदेश 
बीमित वाहनों के दावों के निस्तारण में व्याप्त अनियमितताओं एवं अनावश्यक बाधाओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग 

भारतीय बाजार में तीन नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की एंट्री, शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपये

इच्छुक ग्राहक टोकन अमाउंट देकर इन बाइक्स की कर सकते प्री-बुकिंग गुजरात की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप अवोर (Avore) ने भारतीय...
टेक-मित्र 
भारतीय बाजार में तीन नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की एंट्री, शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपये

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...