बीमित वाहनों के दावों के निस्तारण में व्याप्त अनियमितताओं एवं अनावश्यक बाधाओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग 

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर,आज दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड गोरखपुर के अभिकर्तागण शाखा प्रबंधक को एक पत्रक सौपा,जिसमे बताया गया हैं कि हम लोग कार्यालय में विधिवत पंजीकृत हैं तथा कंपनी के व्यवसाय को बढ़ाने एवं उसकी प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा सदैव यह प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक ग्राहकों को कंपनी से जोड़कर उसके व्यवसाय में वृद्धि करें तथा बीमाधारकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं।

किन्तु अत्यंत खेद एवं निराशा के साथ आपको अवगत कराना पड़ रहा है कि बीमित वाहनों के दावों के निस्तारण की वर्तमान प्रक्रिया अत्यधिक जटिल, विलंबपूर्ण एवं असंतोषजनक हो गई है। परिणामस्वरूप न केवल अभिकर्ताओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि बीमाधारकों में भी कंपनी की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष उत्पन्न हो रहा है, जिससे कंपनी की छवि एवं व्यवसाय दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
यह विषय पूर्व में भी अनेक अवसरों पर आपके संज्ञान में लाया जा चुका है तथा क्षेत्रीय कार्यालय को भी इससे अवगत कराया गया है, किन्तु आज तक अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
इस संदर्भ में हम आपका ध्यान विशेष रूप से दावा हब कार्यालय में कार्यरत  सुदेश कुमार की कार्यशैली एवं व्यवहार की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। इनके द्वारा दावों के निस्तारण में अनावश्यक आपत्तियाँ लगाना, अनावश्यक विलंब करना तथा अभिकर्ताओं एवं बीमाधारकों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार का अभाव लगातार अनुभव किया जा रहा है। इनके कार्य करने के तरीके के कारण अभिकर्ताओं एवं ग्राहकों दोनों को मानसिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक क्षति उठानी पड़ रही है। इस संबंध में भी पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है, किन्तु स्थिति यथावत बनी हुई है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए उक्त समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु तत्काल प्रभाव से आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाने की कृपा करें। दावा निस्तारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं अभिकर्ता एवं ग्राहक हितैषी बनाया जाए तथा संबंधित कर्मचारी के कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।
हम सभी अभिकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि आप इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगे। आपके सकारात्मक हस्तक्षेप से न केवल अभिकर्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रतिष्ठा एवं ग्राहकों का विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ होगा।
 हम लोग क्लेम अधिकारी सुदेश जी को स्थानांतरित करने के संदर्भ में दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में नो प्रीमियम डे रखा गया है इस दौरान अभिकर्ता सुधाकर त्रिपाठी , संदीप सिंह , इरशाद अली, अतीक इदरीश ,असीम अंसारी ,तेजपाल सिंह ,राजेश जायसवाल, अमिताभ दुबे ,नंद जी गुप्ता , अभिषेक त्रिपाठी ,अजय तिवारी ,मनोज सिंह , शहाबुद्दीन , संतोष गोयल , दीपक सिंह  इत्यादि सभी मौजूद थे।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण, एल्बेंडाजोल पर दी गई जानकारी ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण, एल्बेंडाजोल पर दी गई जानकारी

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

परिवहन मंत्री ने जिसे किया सम्मानित, दर-दर भटक रहा वो कंडक्टर!

रूपईडीहा डिपो के एक ऐसे ही चालक को प्रदेश में सर्वाधिक आय अर्जित करने पर मिला था सम्मान
उत्तर प्रदेश 
परिवहन मंत्री ने जिसे किया सम्मानित, दर-दर भटक रहा वो कंडक्टर!

‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी भाजपा, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से वापसी तय

लखनऊ। शुक्रवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई...
उत्तर प्रदेश 
‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी भाजपा, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से वापसी तय

चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

ललित वर्मा
उत्तर प्रदेश 
चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

चुनाव अधिकारी राधा मोहन ने RWA फेडरेशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन  गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चुनाव अधिकारी राधा मोहन ने RWA फेडरेशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

उत्तर प्रदेश

परिवहन मंत्री ने जिसे किया सम्मानित, दर-दर भटक रहा वो कंडक्टर!

रूपईडीहा डिपो के एक ऐसे ही चालक को प्रदेश में सर्वाधिक आय अर्जित करने पर मिला था सम्मान
उत्तर प्रदेश 
परिवहन मंत्री ने जिसे किया सम्मानित, दर-दर भटक रहा वो कंडक्टर!

‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी भाजपा, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से वापसी तय

लखनऊ। शुक्रवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई...
उत्तर प्रदेश 
‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी भाजपा, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से वापसी तय

चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

ललित वर्मा
उत्तर प्रदेश 
चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार