परिवहन विभाग की 39 सेवायें ऑटो अप्रूवल होंगी: परिवहन मंत्री
आवेदकों को बिना परिवहन कार्यालय आए मिलेगा परिवहन सुविधाओं का लाभ
- बोले दयाशंकर सिंह, परिवहन सेवाएं मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त होंगी तो होगा बचत
लखनऊ। परिवहन विभाग द्वारा वर्तमान में नागरिकों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से फेसलेस मोड में कुल 52 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें से सारथी पोर्टल की 27 व वाहन पोर्टल की 12 यानी कुल 39 सेवाओं को ऑटो अप्रूवलव्यवस्था के अंतर्गत संचालित किया गया है।

ये खबर भी पढ़े : संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिलपरिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पात्र आवेदकों को इन सेवाओं का लाभ बिना परिवहन कार्यालय आए, ऑनलाइन और समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सकेगा। आगे बताया कि उक्त व्यवस्था के अंतर्गत अब पात्र आवेदकों को चयनित सेवाओं के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आना नहीं पड़ेगा। आधार प्रमाणीकरण के उपरांत निर्धारित मानकों के अनुरूप आवेदनों का स्वत: अनुमोदन किया जाएगा, जिससे नागरिकों को घर बैठे ही समयबद्ध और सुविधाजनक ढंग से सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।
कहा कि परिवहन सेवाएं मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त होंगी तथा आमजन के समय एवं संसाधनों की बचत होगी। विभागीय मंत्री ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि वे आधार प्रमाणीकरण आधारित फेसलेस सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा घर बैठे आॅनलाइन परिवहन सेवाओं का उपयोग करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
