मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
लखनऊ। खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के शुभ अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना तथा प्रेमचंद के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान से परिचित कराना था। प्रतियोगिता में सत्या सिंह ,बीए. तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, प्रियंका ,बीए. तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा शालिनी बीए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रुचि यादव, डॉ. अंजू यादव एवं डॉ. अंकिता दीक्षित उपस्थित रहीं। हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका एवं डॉ. शालिनी शुक्ला ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक अवदान, सामाजिक चेतना तथा हिंदी कथा-साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
