काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ 9 को, डीएम ने परखी तैयारियां
लखनऊ। आजादी की जंग में चर्चित काकोरी ट्रेन एक्शन की यांदे 9 अगस्त को पुन: ताजी की जायेंगी। इस अहम घटना की वर्षगांठ पर काकोरी स्मृति स्थल पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने गुरवार को जिलाधिकारी विशाख जी0 दल बल के साथ काकोरी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, संपर्क मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की। अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत काकोरी एवं खंड विकास अधिकारी काकोरी को सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत काकोरी को निर्देशित किया गया कि हर प्वाइंट पर सफाई कर्मियों की तैनाती करे। बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर संभावित जलभराव से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर निदेशक संस्कृति को काकोरी स्मृति स्थल स्थित शहीद मंदिर की रंगाई पुताई, सजावट एवं शहीदों के नाम की नई नाम पट्टिकाओ को लगाने तथा काकोरी ट्रेन एक्शन की थीम पर आधारित आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के निर्देश दिए,।
इस वर्ष हर घर तिरंगा योजना से स्टालों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अमर शहीद उद्यान जाकर प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण के लिए स्थल का चिन्हांकन एवं सभी तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) महेंद्रपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर साहिल कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
