मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली: मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब-हरियाणा सहित जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने इन राज्यों में 40 से लेकर 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। मौसम में यह अहम बदलाव अगले 9 घंटे के अंदर हो सकता है।

आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 30 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वहीं, 1 से 3 अगस्त के दौरान झारखंड में। 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान बिहार में और 30 जुलाई और 3 अगस्त को ओडिशा में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

कारगिल विजय दिवस पर सीएम सरमा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : कारगिल विजय दिवस पर सीएम सरमा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इन 14 राज्यों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली-NCR
दिल्ली-NCR (30 जुलाई से 2 अगस्त): दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय रहेंगी, जिसके चलते पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 30 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 1 अगस्त को आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 2 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा।

उत्तर प्रदेश 
यूपी (30 जुलाई): उत्तर प्रदेश के जिलों में एक बार फिर से भारी बारिश को लेकर अनुमान जताया गया है। यूपी के बिजनौर, शहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, सीतापुर, कानपुर, जालौन, महोबा, बांदा, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, संभल में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट है। कल राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार 
बिहार (30 जुलाई- 2 अगस्त): मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर समेत कई जिलों में बारिश का दौर बना रहेगा। 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। राजधानी पटना में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (30 जुलाई): प्रदेश के नर्मदापुरम, हरदा, देवास, धार, बुरहानपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजधानी भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, राजगढ़, उज्जैन, बालाघाट, रतलाम, सिंगरौली, खरगोन, बैतूल, सिवनी, शहडोल, अनूपपुर, मंदसौर, झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है। 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

असम
असम (30 जुलाई): राज्य में बारिश ने कोहराम मचा दिया है। कई जिलों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने तिनसुकिया में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, सोनितपुर, करीमगंज, कोकराझार, कामरूप, नलबाड़ी, दीमा हसाओ, गोलाघट, धेमाजी, डिब्रूगढ़ में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिसपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गुजरात
गुजरात (30 से 31 जुलाई): गुजरात के डांग, तापी, नर्मदा में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, अहमदाबाद, कच्छ, बनासकांठा, मेहसाणा, सुरेंद्र नगर, मोरबी, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, आणंद सहित पूरे गुजरात में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गांधीनगर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड
झारखंड (30 जुलाई): झारखंड के रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, तलेहर, पलामू, चतरा, कोडरमा, सिमडेगा, सराईकेला, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, लोहरदागा, देवघर, पाकुड़, बोकारो में भारी बारिश का अलर्ट है। 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (30 जुलाई): जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मीरपुर, राजौरी, शोपियां, जम्मू, उधमपुर, रामबन, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, श्रीनगर में भी बारि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (30 जुलाई से 2 अगस्त): रुद्रप्रयाग और केदारनाथ धाम में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के निदेशक ने नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी की गई अपडेट के अनुसार बताया कि अगले 24 घंटों में देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। IMD उत्तराखंड मौसम वैज्ञानिक सीएस तोमर ने बताया कि अगले 4-5 दिनों तक मानसून के एक्टिव रहने की उम्मीद है।

हिमाचल
हिमाचल प्रदेश (30 जुलाई): मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 में से 7 जिलों में कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में अचानक मध्यम स्तर की बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन शामिल हैं। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक और तीन अगस्त को हिमाचल प्रदेश के चार से पांच जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

पंजाब-हरियाणा
पंजाब-हरियाणा (30 जुलाई): पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जिससे दोनों राज्यों में गर्मी से लोगों को राहत मिलने का अनुमान है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है, खासकर निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर, बठिंडा, लुधियाना, पठानकोट, मिलीमीटर, होशियारपुर, जालंधर, मोहाली में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

तमिलनाडु
तमिलनाडु (30 जुलाई से 2 अगस्त): तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक नीलगिरि, कोयंबटूर और थेनी जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में यह बदलाव तमिलनाडु तट के साथ निचले वायुमंडलीय स्तरों पर बने एक कमजोर ट्रफ (द्रोणिका) के कारण हो रहा है। गुरुवार को भी पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। इन दिनों अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। 30 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। 31 जुलाई को कोयंबटूर, नीलगिरि और थेनी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी घाट के अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी के शेष हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, 1 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कोयंबटूर, नीलगिरि और थेनी जिलों में एक बार फिर कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आंतरिक तमिलनाडु, उत्तर तटीय जिलों, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मप्र सरकार के 60 फीसदी उपज खरीदने के फैसले के बाद किसानों का आंदोलन खत्म

भोपाल । मध्य प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने प्रत्येक पात्र किसान से 60 फीसदी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मप्र सरकार के 60 फीसदी उपज खरीदने के फैसले के बाद किसानों का आंदोलन खत्म

खाने के पैसे मांगने पर बेटे ने मां की हत्या किया

दिल्ली :साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे पर...
नारी व बाल जगत 
खाने के पैसे मांगने पर बेटे ने मां की हत्या किया

गुड़हल के पौधे में फूल कैसे लाएं?

गुड़हल के पौधे :अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आपका घर छोटे बड़े पौधों से गुलज़ार है तो यह...
खेती-बाड़ी 
गुड़हल के पौधे में फूल कैसे लाएं?

झूला बनाने के प्रयास में गले में फंसी रस्सी, मासूम की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर हादसे में नौ वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झूला बनाने के प्रयास में गले में फंसी रस्सी, मासूम की मौत

ट्राई करेंमेहंदी लगाने का ये यूनिक और ट्रेंडी डिज़ाइन

  मेहंदी  : सावन का महीना आते ही महिलाएं हरे कपड़ों, हरी चूड़ियों के साथ हाथों में मेहंदी लगाना भी अगर...
विचार मित्र 
 ट्राई करेंमेहंदी लगाने का ये यूनिक और ट्रेंडी डिज़ाइन

उत्तर प्रदेश

मप्र सरकार के 60 फीसदी उपज खरीदने के फैसले के बाद किसानों का आंदोलन खत्म

भोपाल । मध्य प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने प्रत्येक पात्र किसान से 60 फीसदी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मप्र सरकार के 60 फीसदी उपज खरीदने के फैसले के बाद किसानों का आंदोलन खत्म

झूला बनाने के प्रयास में गले में फंसी रस्सी, मासूम की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर हादसे में नौ वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झूला बनाने के प्रयास में गले में फंसी रस्सी, मासूम की मौत