मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन
— 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में पोषण किट वितरण
— पोषण किट महिलाओं पर वित्तीय बोझ कम करती:डॉक्टर अंजली
लखनऊ। आलमबाग चंदर नगर, स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में रोटरी क्लब लखनऊ खास की पूर्व घोषित योजना के अंतर्गत जुलाई माह में होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार चिकित्सालय के प्रसूति व स्त्री रोग विभाग में रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ के द्वारा "मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर" का आयोजन किया गया। ये जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर स्वतंत्र प्रकाश सिंह ने दी। उन्होंने बताया चिकित्सालय के प्रसूति व स्त्री रोग विभाग द्वारा सूचीबद्ध लाभार्थी गर्भवती उन महिलाओं को पोषण किट प्रदान किए गए जो नियमित रूप से चिकित्सालय में नियमित रूप से जांच इत्यादि के लिए आती हैं।
पोषण किट में प्रत्येक लाभार्थी को प्रदान की गईं।
1. मूंगफली दाना — आधा किलो
2. भुना हुआ चना — आधा किलो
3. दलिया — आधा किलो
4. गुड़ — आधा किलो
5. पारले-जी बिस्कुट — एक पैकेट
उन्होंने बताया चिकित्सकों द्वारा उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था व शिशु पालन के विषय में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य और पोषण के बारे में बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर स्वतंत्र प्रकाश सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों, चिकित्सकों व अन्य को बताया रोटरी क्लब लखनऊ खास द्वारा आयोजित "मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर" की सराहना करते हुए क्लब के सभी पदाधिकारी को धन्यवाद कहा कि न्यूट्रिशन किट वितरण के द्वारा गर्भवती महिलाओं को सशक्त बनाने में रोटरी क्लब लखनऊ (खास) की भूमिका महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली पोषण किट महिलाओं पर वित्तीय बोझ कम करने में भी मदद कर सकती है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब लखनऊ (खास) के अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप एन.बालिया ने शिविर के सफल संचालन के लिए क्लब के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर स्वतंत्र प्रकाश सिंह, प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली सिंह एवं डॉक्टर पूजा अरोड़ा को प्रशासनिक सहयोग के लिए क्लब की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी रोटरी क्लब इसी प्रकार अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं तथा विशिष्ट टीकाकरण के शिविर आयोजित करता रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
