केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— सीने में आर—पार हो गया था चाकू ,जानलेवा चोट का किया उपचार

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल

लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने एक मरीज सीने के आर—पार धंसे चाकू को निकाल कर नया जीवनदान दिया। हालांकि एक चैलेंजिंग जटिल सर्जरी रही। जो कि अब मरीज पहले से सुरक्षित है।  किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने बताया कि 57 वर्षीय कुशीनगर निवासी के दाहिने छाती में चाकू लगने के बाद यहां रेफर किया गया था। मरीज आपातकालीन विभाग में उस समय पहुंचा जब चाकू अभी भी उसकी छाती में धंसा हुआ था। उसे सुपीरियर वेना कावा —जो शरीर के ऊपरी भाग से रक्त को हृदय तक पहुंचाने वाली सबसे बड़ी शिराओं में से एक है—की अत्यंत दुर्लभ एवं संभावित रूप से घातक चोट लगी थी।

WhatsApp Image 2026-07-28 at 10.11.59 AM (1)
डॉक्टरों के मुताबिक, चाकू निकालने से जानलेवा रक्तस्राव होने की आशंका को देखते हुए ट्रॉमा टीम ने शल्यक्रिया तक चाकू को उसी स्थिति में रहने दिया। तुरंत कॉन्ट्रास्ट-एन्हांस्ड सीटी स्कैन में पाया गया कि चाकू का सिरा सुपीरियर मीडियास्टिनम तक पहुंच चुका था तथा सुपीरियर वेना कावा, महाधमनी  के आर्च, उसकी प्रमुख शाखाओं, कैरोटिड धमनियों तथा सबक्लेवियन रक्त वाहिनियों के अत्यंत निकट स्थित था। इस इमेजिंग ने शल्यक्रिया की सटीक योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चाकू निकलते ही सुपीरियर वेना कावा से तीव्र शिरापरक रक्त स्राव शुरू हो गया, जिसे तुरंत नियंत्रित कर शिरा की सफल मरम्मत की गई। लगभग तीन घंटे तक चली इस जटिल शल्यक्रिया के दौरान छह यूनिट रक्त एवं रक्त अवयवों की आवश्यकता पड़ी। वर्तमान में मरीज स्वस्थ हो रहा है।

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

WhatsApp Image 2026-07-28 at 10.12.00 AM
एक अत्यंत दुर्लभ व जानलेवा चोट
केजीएमयू के ट्रॉमा सर्जनों के तीन दशक से अधिक के सामूहिक अनुभव में इस प्रकार की सुपीरियर वेना कावा की यह पहली पैठने वाली चोट है, जिसका उन्होंने सफलतापूर्वक उपचार किया है।

एक नई मिसाल
ट्रॉमा सर्जरी टीम ने चार जुलाई को दाहिनी पल्मोनरी वेन की दुर्लभ चाकू जनित चोट का भी सफल उपचार किया था। एक ही महीने के भीतर प्रमुख वक्षीय रक्त वाहिनियों की दो अत्यंत दुर्लभ चाकू जनित चोटों का सफल शल्य-उपचार करना केजीएमयू ट्रामा टीम की उत्कृष्ट विशेषज्ञता और जटिल ट्रामा प्रबंधन में नई मिसाल स्थापित करता है।

यह रही डॉक्टरों टीम
डॉ. वैभव जायसवाल, प्रो. समीर मिश्रा ,कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र कुमार ने प्रदान की, जबकि ट्रॉमा सर्जरी विभाग से डॉ. नरेन्द्र कुमार एवं डॉ. यदवेन्द्र ने सहयोग किया। ट्रॉमा सर्जरी टीम में वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. चरण, डॉ. ताहिर एवं डॉ. रामबित व  कनिष्ठ रेजिडेंट डॉ. माहेक एवं डॉ. अर्चना शामिल रहे।
टीम एनेस्थीसिया विभाग (डॉ. नीलकमल एवं डॉ. दीपाली के नेतृत्व में), आईसीयू, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ तथा तकनीकी कर्मचारियों के अमूल्य सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त करती है, जिनके समन्वित प्रयास इस सफलता में निर्णायक रहे।
विशेषज्ञों के विचार
डॉ. वैभव जायसवाल ने कहा  इस मामले में सूक्ष्म योजना, सटीक निष्पादन और उत्कृष्ट टीमवर्क की आवश्यकता थी। सबसे बड़ी चुनौती धंसे हुए चाकू को सुरक्षित रूप से निकालते हुए सुपीरियर वेना कावा से होने वाले जानलेवा रक्तस्राव को नियंत्रित करना था। यह सफलता केजीएमयू में उपलब्ध बहु विषयक ट्रामा देखभाल की क्षमता का प्रमाण है।”
प्रो. समीर मिश्रा ने कहा ने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि दुर्लभ रक्तवाहिनी चोटों के उपचार में त्वरित निदान, सुनियोजित रणनीति और समन्वित बहु विषयक टीमवर्क कितना महत्वपूर्ण है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में भारतीय खिलौनों का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 7 साल में घरेलू विनिर्माण...
कारोबार 
घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की 29 से शुरुआत करेगी भाजपा : नारायण दास

देवघर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में मंगलवार...
राज्य 
राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की 29 से शुरुआत करेगी भाजपा : नारायण दास

सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

फतेहपुर । सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर, में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...
उत्तर प्रदेश 
टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति