नाइजीरिया से बीएचईएल को मिला गैस टर्बाइन का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर

ऑर्डर वैश्विक बाजार में बीएचईएल की तकनीकी क्षमता का प्रमाण

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और कमीशनिंग का महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर हासिल किया है।

बुधवार को बीएचईएल की हरिद्वार इकाई के संचार एवं जनसंपर्क विभाग ने यह जानकारी दी । यह ऑर्डर कड़ी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच प्राप्त हुआ है।

डांगोटे समूह की कंपनी डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज अफ्रीका के प्रमुख औद्योगिक समूहों में शामिल है, जिसका कारोबार तेल शोधन, पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, सीमेंट, चीनी और अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है।

कंपनी के अनुसार, गैस टर्बाइन के क्षेत्र में मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से यह बीएचईएल का अब तक का सबसे बड़ा एकल ऑर्डर है।

मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट ये खबर भी पढ़े : मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

इन उपकरणों का निर्माण बीएचईएल की हैदराबाद और बेंगलुरु स्थित इकाइयों में किया जाएगा। कंपनी ने इसे वैश्विक इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपनी तकनीकी क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक मजबूती का प्रमाण बताया है।

बीएचईएल ने बताया कि कंपनी ने अफ्रीका में पहले भी कई देशों को विभिन्न उत्पादों और उपकरणों की आपूर्ति की है। मिस्र, इथियोपिया, लीबिया, रवांडा, सेनेगल और सूडान जैसे देशों में उसकी मजबूत मौजूदगी है।

बीएचईएल पिछले चार दशकों से अधिक समय से भारत और विदेशों में गैस टर्बाइन का निर्माण और आपूर्ति कर रही है। कंपनी के पास करीब 250 गैस टर्बाइनों की आपूर्ति का रिकॉर्ड है, जिनमें 20 प्रतिशत से अधिक विदेशी ग्राहकों को उपलब्ध कराई गई हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

बांग्ला अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर ₹68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

कोलकाता। बांग्ला अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के विरुद्ध 68 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, आपराधिक...
पश्चिम बंगाल 
बांग्ला अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर ₹68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती...
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

अंडा लेने के दौरान हाथ लगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपित गिरफ्तार

जयपुर। मानसरोवर थाना क्षेत्र में गुर्जर की थड़ी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास अंडा लेने के दौरान हुए मामूली विवाद...
राजस्थान 
अंडा लेने के दौरान हाथ लगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपित गिरफ्तार

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की तैयारियों की समीक्षा, छात्रहित में कई बड़े सुधार लागू

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की तैयारियों की विस्तृत...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की तैयारियों की समीक्षा, छात्रहित में कई बड़े सुधार लागू

उत्तर प्रदेश

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

गोरखपुर। भारतीय रेल में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में किए गए सुरक्षा के विभिन्न...
उत्तर प्रदेश 
प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण