भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

इंक्रेडिबल इंडिया' अभियान को मिलेगा बढ़ावा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह सहयोग 'इंक्रेडिबल इंडिया' ब्रांड के तहत पर्यटन स्थलों के प्रचार, पर्यटन से जुड़े लोकसंपर्क और आगंतुकों की सहभागिता को मजबूत करेगा।

पर्यटन मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक ये खबर भी पढ़े : देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

इसमें पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार, अपर सचिव एवं महानिदेशक (पर्यटन) सुमन बिल्ला, संयुक्त सचिव हरिकिशोर एस, एयर इंडिया एयरलाइन के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल और एयर इंडिया के ग्रुप हेड (शासन, जोखिम, अनुपालन एवं कंपनी मामले) पी. बालाजी सहित पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मंत्रालय ने कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य पर्यटन मंत्रालय की पर्यटन स्थल प्रचार पहलों और एयर इंडिया के व्यापक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का लाभ उठाकर भारत की पर्यटन दृश्यता को बढ़ाना, विदेशी पर्यटन को मजबूत करना और देश को वैश्विक पारगमन और यात्रा केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

यह साझेदारी गैर-व्यावसायिक, गैर-बाध्यकारी और गैर-विशिष्ट है, जिसमें किसी भी पक्ष पर कोई वित्तीय प्रतिबद्धता नहीं है।

एयर इंडिया ने जारी एक बयान में बताया कि भारत की प्रमुख ग्लोबल एयरलाइन, एयर इंडिया और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसका मकसद भारत को एक प्रमुख ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर बढ़ावा देना और एक अहम एविएशन और ट्रांज़िट हब के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"