हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

न्यायालय ने सक्षम प्राधिकारी को नियमानुसार ट्रस्ट को सुनकर आदेश पारित करने का दिया आदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हुए निस्तारित कर दी है। कोर्ट ने कहा किसी बाहरी व्यक्ति को ट्रस्ट की तरफ से याचिका दायर करने का अधिकार नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने पारित किया।

मोहम्मद यूसुफ , जो पेशे से व्यवसायी हैं और उन्हें मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के पैरोकार के तौर पर नियुक्त किया गया था, उसने याचिका दायर की थी। याचिका में विश्वविद्यालय/ट्रस्ट के खिलाफ जारी किसी नोटिस को चुनौती दी गई थी।

चारो तहसीलों में गूंजी जनगणना पारिश्रमिक की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : चारो तहसीलों में गूंजी जनगणना पारिश्रमिक की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने आपत्ति की कि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व हमेशा उसके रजिस्ट्रार या संबंधित अधिकारी के जरिए ही होना चाहिए, और कोई "अजनबी" विश्वविद्यालय की ओर से याचिका दाखिल नहीं कर सकता। कोर्ट ने इस आपत्ति में दम पाया और कहा कि इस आधार पर याचिका खारिज भी की जा सकती थी।

बावजूद इसके, अदालत ने न्याय हित को ध्यान में रखते हुए एक व्यावहारिक रास्ता निकाला। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ट्रस्ट/यूनिवर्सिटी के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए यह जरूरी है कि संबंधित विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार या ट्रस्ट के मैनेजर यदि नोटिस पर आपत्ति दाखिल करते हैं जिसमें क्षेत्राधिकार का मुद्दा भी शामिल है ,पर नियमानुसार विचार किया जाय।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित पक्षों को सुनने के बाद राज्य प्राधिकारी सबसे पहले क्षेत्राधिकार के मुद्दे पर शीघ्रता से विचार करेगा।याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एन. सिंह सहयोगी विनीत कुमार सिंह पेश हुए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः एनएसयूआई

नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रश्नपत्र लीक विवाद को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः एनएसयूआई

देश के शहरी क्षेत्र में अब तक 127.68 लाख घरों को मिली मंजूरी, 99.07 लाख लोगों को सौंपे गए

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के शहरी क्षेत्रों में साल 2015 से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) और...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के शहरी क्षेत्र में अब तक 127.68 लाख घरों को मिली मंजूरी, 99.07 लाख लोगों को सौंपे गए

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"