ट्रंप से मुलाकात में ईरान रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा, अमेरिका रवाना हुए नेतन्याहू

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी अहम मुलाकात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका रवाना होने से पहले कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली उनकी बैठक में ईरान सबसे प्रमुख मुद्दा होगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों में इजराइल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शांति के दायरे का विस्तार करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दक्षिणी इजराइल के नेवातिम एयरबेस से वॉशिंगटन रवाना होते समय नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप के साथ होने वाली बातचीत उनके लिए "बड़ा सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी" है। उन्होंने कहा, "इन जटिल परिस्थितियों में दृढ़ संकल्प और विवेक के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है।"

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर भी लिखा कि उनकी सरकार का उद्देश्य इजराइल की सुरक्षा को मजबूत करना और क्षेत्र में शांति के दायरे का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें ईरान सबसे महत्वपूर्ण विषय रहेगा।

यह राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद वॉशिंगटन में दोनों नेताओं की सातवीं मुलाकात होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य हमले और उसके बाद ईरान की ओर से अमेरिकी सहयोगी अरब एवं खाड़ी देशों पर जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है।

अपने अमेरिका दौरे के दौरान नेतन्याहू अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। उन्होंने ग्राहम को इजराइल का "सबसे करीबी मित्रों में से एक" बताया है।

अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"