रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

लगातार हो रही जनहानि पर जताई चिंता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने संघर्ष को रोकने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि लगातार हो रही जनहानि चिंता का विषय है।

रूस के साइबेरिया स्थित ओम्स्क में आयोजित रूस-कजाकिस्तान शिखर बैठक के दौरान तोकायेव ने कहा कि मौजूदा हालात से बाहर निकलने का आसान रास्ता किसी के पास नहीं है, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी स्थितियों पर कायम हैं।

कतर के अमीर से नेपाल के उपराष्ट्रपति की शिष्टाचार भेंट ये खबर भी पढ़े : कतर के अमीर से नेपाल के उपराष्ट्रपति की शिष्टाचार भेंट

हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि संघर्ष को फिलहाल रोककर (फ्रीज कर) आगे शांति प्रक्रिया की संभावनाओं पर काम किया जा सकता है।

तोकायेव ने कहा, "यह दुखद है कि युवा लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यह सब अब रुकना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय इसलिए सार्वजनिक रूप से रखी क्योंकि लोगों को पहले से पता था कि वह ओम्स्क की यात्रा पर आने वाले हैं।

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि और कारणों को समझना कई देशों के लिए अब भी कठिन है। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्ष 2022 में इस्तांबुल में हुई वार्ताओं के आधार पर बातचीत को आगे बढ़ाया जाए, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित शांति का मार्ग प्रशस्त हो सके।

बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने तोकायेव से कहा कि वह दोनों देशों के बीच वार्ता में युद्ध से जुड़े घटनाक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। हालांकि, उन्होंने संघर्ष विराम के सुझाव पर सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ