75% उपस्थिति की शर्त पर भड़कीं महिलाएं, आठ नामांकन दाखिल 

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

राकेश यदुवंशी 

बेलरायां-खीरी,25 जुलाई(तरुणमित्र)। कथित करोड़ों रुपये के घोटाले को लेकर पहले से विवादों में घिरे आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ बेलरायां (सीएलएफ) के नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीएलएफ की प्रबंधक पर पक्षपात और मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्राम संगठनों और कई ईसी महिला सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे चले विवाद के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकी। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए आठ नामांकन जमा हुए हैं। 

ग्राम संगठनों की महिलाओं ने बताया कि कथित घोटाले में आरोपित सीएलएफ सचिव सुकेता तिवारी की सगी बहन एवं आदर्श संकुल की प्रबंधक शिक्षा शुक्ला ने नामांकन के दौरान यह शर्त रख दी कि केवल वही महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी, जिनकी बैठकों में 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी।

जौहर अली विश्वविद्यालय को बचाने के लिए उतरौला में चला हस्ताक्षर अभियान ये खबर भी पढ़े : जौहर अली विश्वविद्यालय को बचाने के लिए उतरौला में चला हस्ताक्षर अभियान

आरोप है कि यह शर्त मिशन की निर्धारित गाइडलाइन के विपरीत थी। इस फैसले का महिलाओं और कई ईसी सदस्यों ने कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया के बीच नए नियम लागू कर पात्र महिलाओं को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इस पर प्रबंधक को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा। तब जाकर स्थिति सामान्य लेकिन तनाव पूर्ण रही।

बता दें कि तीन दिन तीन दिन पहले ही कथित घोटाले की शिकायत करने वाली महिलाओं ने एसडीएम निघासन को ज्ञापन देकर बीएमएम सुनील कुमार और सीएलएफ बेलरायां की प्रबंधक शिक्षा शुक्ला पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की आशंका जताई थी। पूरी नामांकन प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। इसे लेकर भी महिलाओं ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि प्रशासनिक निगरानी के अभाव में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई। सीएलएफ प्रबंधक शिक्षा शुक्ला ने आरोपों से इंकार किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए आठ नामांकन दाखिल हुए हैं, किसने किस पद पर नामांकन दाखिल किया है। यह बताया नहीं जा सकता।

उधर सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अभिजीत कौर और सुमन यादव ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन कराने वाली प्रत्याशियों का नाम सार्वजिनक न करने पर प्रत्याशियों में काफी नाराजगी है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

शिमला। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में शनिवार को कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।...
हिमाचल 
शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

कटघोरा में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की मौत

कोरबा/कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत...
छत्तीसगढ़ 
कटघोरा में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की मौत

दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी के तेज बहाव में...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

उत्तर प्रदेश

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक