केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और प्रो. सुजाता देव की देखरेख में स्त्री फाउंडेशन के “आनंदी मां – एक जीवन बचाओ अभियान” और “कैंसर मुक्त भारत यात्रा” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विभाग की नर्सों द्वारा बनाये गये सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर्स की प्रदर्शनी लगायी गयी। इस कार्यक्रम में लगभग पचास नर्सों ने हिस्सा लिया। ज्ञात हो सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है और इसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है। डॉ अंजू अग्रवाल ने बताया कि हॉस्पिटल में आने वाली महिलाओं को विभिन्न प्रकार के पोस्टर के जरिये महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने वाली जानकारियां दी गयी हैं। इस कार्यक्रम में पोस्टर के अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक से भी महिलाओं को जागरूकता संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि विजेताओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। डॉ अंजू ने बताया कि इन सभी पोस्टर को हॉस्पिटल परिसर के गलियारों के साथ ही प्रत्येक वार्ड में भी लगाया जायेगा। जिससे महिलाओं को व्यापक रूप से जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा विभाग सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग और इलाज के लिए सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी के तेज बहाव में...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

असम-मिजोरम सीमा पर 6.5 करोड़ रुपये की संदिग्ध मादक पदार्थ की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम-मिजोरम सीमा पर लैलापुर चेक गेट पर पुलिस ने नाका जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग...
राष्ट्रीय 
असम-मिजोरम सीमा पर 6.5 करोड़ रुपये की संदिग्ध मादक पदार्थ की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

उत्तर प्रदेश

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक