लोहिया संस्थान के एमडी एनेस्थीसिया के छात्रों को मिला प्रशिक्षण

— विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से अपने अनुभव किए साझा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा सेन्ट्रल जोन पीजी. असेम्बली व आरएआरसी के तीन दिवसीय सीएमई  के आयोजन शुरुआत की गई। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य एम.डी. एनेस्थीसिया के विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल का विकास करना है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर प्रो. दीपक मालवीय, प्रो. राकेश कुमार, प्रो.कर्नल आरके. त्रिपाठी सहित एनेस्थीसिया विभाग के अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न भागों से आये हुये एम.डी. एनेस्थीसिया के छात्रों को विषय विशेषज्ञों द्वारा नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा क्लिनिकल प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्रों में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार दास, आयोजन सचिव डॉ. सुजीत राय तथा वैज्ञानिक सचिव डा0 शिल्पी मिश्र ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उनकी पेशेवर दक्षता में वृद्धि होती है।आयोजन के सफल संचालन में एनेस्थीसिया विभाग के संकाय सदस्यों, रेजिडेंट चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

सम्पूर्ण यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1,450 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड...
उत्तर प्रदेश 
मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

थाना खीरी पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान सफल,पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी,24 जुलाई(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए...