थाना खीरी पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान सफल,पांच आरोपी गिरफ्तार

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

लखीमपुर-खीरी,24 जुलाई(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
 
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के कुशल निर्देशन,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
 
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में भगवानदीनपुरवा निवासी पिन्टू, सरखनपुर निवासी मुन्ना उर्फ सलीम, बेलहरी निवासी रमेश कुमार,तथा पनगीकलां निवासी शिवरतन एवं रामनरेश शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।
 
इस अभियान में पुलिस ने आबकारी अधिनियम,आर्म्स एक्ट,भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा अन्य आपराधिक धाराओं से संबंधित मामलों के वारंटों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया।
 
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार,महिला उपनिरीक्षक प्रियंका गौतम,कांस्टेबल रामलखन,जितेन्द्र कुमार,पवन कुमार, आशु शर्मा तथा रिजर्व कांस्टेबल जीशान अली और अनुराग बाबू शामिल रहे।
 
थाना खीरी पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अभियान में शामिल पुलिस टीम के कार्य की सराहना की है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

वाराणसी: 1.95 करोड़ की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर जीआरपी ने संयुक्त अभियान के दौरान दो युवकों...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 1.95 करोड़ की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...