प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक युवक को स्मैक तस्करी मामले में गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 91 ग्राम स्मैक बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 18.20 लाख रुपये आंकी गई है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित झूंसी थाना क्षेत्र के नारायण दास का पुरा गांव निवासी अमर सोनकर उर्फ बाबा है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर झूंसी के त्रिवेणीपुरम ग्राउंड क्षेत्र से अमर सोनकर को गिरफ्तार किया।

आरोपित के कब्जे से 91 ग्राम स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 18.20 लाख रुपये आंकी गई है, तथा नशीले पदार्थ की बिक्री से मिले 2,220 रुपये नकद बरामद किया है।

कमिश्नरेट प्रयागराज की झूंसी थाना पुलिस ने नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) के सहयोग से शुक्रवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार ये खबर भी पढ़े : डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

इस मामले में थाना झूंसी में आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ वर्ष 2019 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। कार्रवाई में झूंसी थाना पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम शामिल रही।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

काठमांडू। नेपाली संसद के उच्च सदन राष्ट्रीय सभा की संघीयता सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय सरोकार समिति ने नेपाल-भारत और नेपाल-चीन सीमा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

उत्तर प्रदेश

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई