सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

घरेलू इस्पात की मजबूत मांग से कंपनी को मिला लाभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। सेल का एकीकृत शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 1,644.05 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मुख्य रूप से खर्च में कमी आने से अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का लाभ बढ़ा है।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 744.58 करोड़ रुपये था। सेल की कुल आय भी इस अवधि में बढ़कर 26,451.21 करोड़ रुपये हो गई है, जो वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में 26,083.90 करोड़ रुपये थी।

वहीं, खर्च 24,146.32 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 25,189.19 करोड़ रुपये था। सेल ने अलग जारी बयान में कहा कि उसका कच्चा इस्पात उत्पादन घटकर 47.6 लाख टन रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 48.5 लाख टन था।

सेल के चेयरमैन अशोक कुमार पांडा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच, घरेलू इस्पात उद्योग ने मजबूती दिखाई है, जिसकी वजह घरेलू इस्पात की लगातार मांग रही है।

एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये, एनपीए में सुधार ये खबर भी पढ़े : एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये, एनपीए में सुधार

उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर परिचालन क्षमता, सूझ-बूझ के साथ लागत प्रबंधन और केन्द्रित विपणन पहलों के जरिए, सेल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में काफी अच्छा मुनाफा कमाया है।

पांडा ने कहा, ‘’कंपनी अपनी मजबूत विनिर्माण क्षमताओं का फायदा उठाने और घरेलू इस्पात की लगातार मांग का लाभ उठाते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए आश्वस्त है।’’

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

उत्तर प्रदेश

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई