नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

सुरक्षा एजेंसियों के बीच डेटा साझा करने और समन्वय बढ़ाने के निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाली संसद के उच्च सदन राष्ट्रीय सभा की संघीयता सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय सरोकार समिति ने नेपाल-भारत और नेपाल-चीन सीमा की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार को आवश्यक कानूनी, तकनीकी तथा संरचनात्मक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है।

शुक्रवार को सिंहदरबार में आयोजित समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में समिति की अध्यक्ष जयंती देवी राई ने खुली सीमा से उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा को तकनीक आधारित, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जनशक्ति, संसाधन, आधुनिक उपकरण तथा बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने नेपाल सरकार और गृह मंत्रालय को आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) स्थापित कर सीमा निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का भी निर्देश दिया।

समिति ने मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार एवं विस्फोटक सामग्री के कारोबार, मानव तस्करी, सीमा शुल्क चोरी, रोहिंग्या समेत विदेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ तथा अन्य सीमा संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आव्रजन विभाग, सीमा शुल्क विभाग, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल नेपाल और अन्य संबंधित निकायों के बीच आंकड़ों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान वाली एकीकृत डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम का तत्काल निर्माण और कार्यान्वयन करने का भी निर्देश दिया।

जयंती देवी राई ने कहा कि नेपाल-भारत और नेपाल-चीन की खुली सीमाओं से उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सीमा सुरक्षा को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाया जाएगा।

इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक जनशक्ति, संसाधन, आधुनिक उपकरण और बुनियादी ढांचे से सशक्त किया जाएगा तथा आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त बीओपी स्थापित कर निगरानी को मजबूत किया जाएगा।

साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार एवं विस्फोटकों की तस्करी, मानव तस्करी, सीमा शुल्क चोरी, रोहिंग्या समेत विदेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ और अन्य सीमा अपराधों पर नियंत्रण के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच डेटा साझा करने वाली एकीकृत डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम को शीघ्र लागू किया जाएगा।

समिति ने सीमा सुरक्षा में तैनात विभिन्न एजेंसियों के बीच गश्त, निगरानी, सूचना आदान-प्रदान और आपसी समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मौजूदा कानूनी प्रावधानों की समयानुकूल समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।

बांग्लादेश में परीक्षा विवाद पर भड़का जेन-जी आंदोलन ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में परीक्षा विवाद पर भड़का जेन-जी आंदोलन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

काठमांडू। नेपाली संसद के उच्च सदन राष्ट्रीय सभा की संघीयता सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय सरोकार समिति ने नेपाल-भारत और नेपाल-चीन सीमा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

उत्तर प्रदेश

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई