नेपाल में 200 और 500 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल को मिली आधिकारिक मंजूरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल राष्ट्र बैंक ने 200 और 500 रुपये मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों के वैध उपयोग की आधिकारिक अनुमति दे दी है। केंद्रीय बैंक ने आवश्यक प्रक्रियात्मक व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद इन नोटों के इस्तेमाल और विनिमय को भी औपचारिक रूप से लागू कर दिया है।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, 09 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए 500 रुपये तक के भारतीय नोट अब नेपाल लाए या भारत ले जाए जा सकते हैं। नेपाली बाजार में 500 रुपये तक के भारतीय नोटों से लेन-देन किया जा सकेगा और बैंक भी इन नोटों का आसानी से विनिमय करेंगे।

गुरुवार को नेपाल राष्ट्र बैंक ने निर्देश जारी कर नेपाल सरकार के निर्णय को लागू करते हुए भारतीय नोटों के उपयोग की अनुमति दी। हालांकि, नवंबर 2016 से पहले जारी किए गए 500 और 1,000 रुपये के पुराने भारतीय नोटों का उपयोग अब भी प्रतिबंधित रहेगा।

इसी तरह, वर्तमान में प्रचलन में मौजूद 2,000 रुपये के भारतीय नोटों को नेपाल लाने, ले जाने या अपने पास रखने की अनुमति नहीं होगी। केंद्रीय बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत के अलावा किसी अन्य देश से भारतीय मुद्रा नेपाल लाना या नेपाल से बाहर ले जाना अनुमत नहीं होगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने 08 नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था, जिसका असर नेपाल पर भी पड़ा था।

उस समय तक नेपाल में बड़े मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों का व्यापक उपयोग होता था। नेपाल की बैंकिंग प्रणाली में 500 और 1,000 रुपये के भारतीय नोटों के रूप में 7 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा थी।

इन नोटों को बदलवाने के लिए नेपाल ने कई बार पहल की, लेकिन भारत सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद नेपाल में बड़े मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों के उपयोग पर रोक लगा दी गई थी।

नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु पौडेल ने बताया कि अब व्यवस्था ऐसी बनाई गई है कि नेपाली बैंक आम नागरिकों से ये नोट लेकर नेपाल राष्ट्र बैंक तक पहुंचा सकेंगे और केंद्रीय बैंक इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में अपने खाते में जमा कर सकेगा। इसी व्यवस्था के बाद बड़े मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों के उपयोग की अनुमति दी गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पिछले वर्ष विदेशी विनिमय प्रबंधन नियमावली-2015 में संशोधन करते हुए नेपाल और भारत के बीच बड़े मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों के आवागमन की अनुमति दी थी।

ईरान के कई शहरों में विस्फोट, ड्रोन हमले में अमेरिकी सैनिक की मौत, लेबनान के राष्ट्रपति वाशिंगटन पहुंचे ये खबर भी पढ़े : ईरान के कई शहरों में विस्फोट, ड्रोन हमले में अमेरिकी सैनिक की मौत, लेबनान के राष्ट्रपति वाशिंगटन पहुंचे

नए नियमों के तहत 100 रुपये तक के भारतीय नोट किसी भी मात्रा में भारत से नेपाल या नेपाल से भारत लाए-ले जाए जा सकते हैं और इस पर कोई सीमा नहीं है।

वहीं, 100 रुपये से अधिक मूल्यवर्ग के नोटों के मामले में अधिकतम 25,000 भारतीय रुपये तक भारत से नेपाल लाने या नेपाल से भारत ले जाने की अनुमति दी गई है।

इसके बाद नेपाल सरकार ने भी बड़े मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों के उपयोग को मंजूरी दे दी थी, लेकिन प्रक्रियागत व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण इसे लागू नहीं किया गया था।

अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नेपाल राष्ट्र बैंक ने गुरुवार से इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राजुल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और खाड़ी के देशों से क्रूड ऑयल की ग्लोबल सप्लाई बाधित...
कारोबार 
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

उत्तर प्रदेश

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े