ईरान के कई शहरों में विस्फोट, ड्रोन हमले में अमेरिकी सैनिक की मौत, लेबनान के राष्ट्रपति वाशिंगटन पहुंचे

आईएईए ने की कथित हमले की जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका के हवाई हमले से ईरान के कई शहरों में धमाके हुए हैं।

इराक पर हुए ड्रोन हमले में एक अमेरिकी सैनिक की मौत से हालात और नाजुक हो गए हैं। इस लड़ाई के बीच लेबनान के राष्ट्रपति अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत के लिए वाशिंगटन पहुंच चुके हैं। ईरान ने अमेरिका पर उसके डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले का आरोप लगाया है।

अल जजीरा, सीएनएन, सीबीएस और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसकी सेना ने रविवार शाम ईरान के खिलाफ हमलों का एक और दौर शुरू किया।

अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात हवाई हमले किए। यह सिलसिला जारी रहेगा। उधर, इराक में ईरानी ड्रोन से जुड़ी घटना में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए। इस जंग के बीच लेबनान के राष्ट्रपति की वाशिंगटन यात्रा चर्चा में है।

सेंटकॉम के अनुसार, उत्तरी इराक में गिराए गए एक ईरानी ड्रोन के विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई है। इस घटना में एक अन्य सैनिक घायल भी हुआ है।

उसका इलाज चल रहा है। अमेरिका का कहना है कि 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद अब तक 17 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है। ईरान के दावे ने दुनिया भर में खलबली मचा दी है।

ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने उसके दक्षिण-पश्चिमी खूजिस्तान प्रांत में निर्माणाधीन डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला किया है। यह संयंत्र कारून नदी के किनारे स्थित है। इसे एस्टेघलाल या 'कारून परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी कहते हैं।

ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और ईरान की संप्रभुता पर हमला बताया है। यह घटना रविवार स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:40 बजे की बताई गई है। ईरान ने दावा किया कि इसके बाद उसने कुवैत में अमेरिका बेस पर जवाबी ड्रोन हमला किया।

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, रविवार को अमेरिका ने खुजेस्तान के अबादान शहर के बाहरी इलाके पर मिसाइल हमला किया गया। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि अहवाज शहर में अमेरिका के एमक्यू-9 (एमक्यू-9) ड्रोन को मार गिराया है। इस दावे पर अमेरिका की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इन घटनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के एमओयू का पालन नहीं करने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका की प्राथमिकता केवल एक है कि ईरान किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए ) ने कहा कि ईरान के डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले की खबरों की जांच शुरू कर दी गई है।

एजेंसी ने कहा कि यह संयंत्र अभी निर्माण के शुरुआती चरण में है। एजेंसी ने पिछली बार इस स्थान का दौरा किया था, तो वहां कोई परमाणु सामग्री नहीं थी।

एजेंसी ने कहा कि इस कथित हमले से किसी भी तरह का रेडियोलॉजिकल खतरा होने की आशंका नहीं है, लेकिन डायरेक्टर जनरल राफेल ग्रोसी ने सभी परमाणु-संबंधी साइटों के आसपास सैन्य संयम बरतने की अपील दोहराई है।

बताया गया है कि आईआरजीसी की नौसेना ने होर्मुज में दो जहाजों को भी रोका। नौसेना ने कहा कि ये जहाज अमेरिकी समर्थन के साथ असुरक्षित रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे।

नौसेना ने चेतावनी दी कि ईरान का होर्मुज पर पूरा नियंत्रण है। बिना ईरान की अनुमति के कोई भी तेल, गैस या केमिकल फर्टिलाइजर का परिवहन संभव नहीं है।

ईरान के उप विदेशमंत्री काजेम गरीबाबादी ने रविवार को चेतावनी दी कि निर्माणाधीन डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा। इसके नतीजों की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की होगी।

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने बताया कि सूचना मिली है कि ओमान के तट पर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक जहाज में आग लग गई है। यह घटना उत्तरी ओमान में कुमजार से आठ नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में हुई।

अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं, बहरीन में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि उसे ऐसी जानकारी मिली है ईरान राजधानी मनामा के बीचों-बीच कुछ खास जगहों को निशाना बना सकता है।

दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "हम सभी अमेरिकियों से अपील करते हैं कि वे सतर्क रहें। स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी ताजा गाइडलाइंस को देखें।"

मध्य पूर्व में तनाव के बीच इराक लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल आउन वाशिंगटन पहुंचे हैं। इस घटनाक्रम ने मध्य पूर्व की सुरक्षा और क्षेत्रीय राजनीति को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

हालांकि पूर्व अमेरिकी राजनयिक नबील खौरी का मानना है कि इस मुलाकात से फिलहाल कोई बड़ा समाधान निकलने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि लेबनान की सेना से हिजबुल्लाह को हथियार छोड़ने की शर्त बेहद संवेदनशील है और इसे लागू करना आसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अगर बातचीत के जरिए कोई समझौता होता है तो भविष्य में स्थिति बदल सकती है। फिलहाल इसकी संभावना काफी कम दिखाई देती है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी वीवो कई वर्षों से नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। लेकिन...
टेक-मित्र 
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग