पाकिस्तान के सिंध में मालगाड़ी के 17 डिब्बे उतरे पटरी से , 24 घंटे तक रेल यातायात ठप

हादसे के कारणों की जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मटियारी जिले के वहाब शाह रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी (कोल हॉपर ट्रेन) के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस कारण सिंध क्षेत्र में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और सभी अप-डाउन ट्रैक को बंद करना पड़ा।

कराची और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल सेवा कुछ समय के लिए रुक गई। शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस घटना से कई यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई और कई सेवाएं देर से चलीं। यह मालगाड़ी कराची से यूसुफवाला जा रही थी।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को हादसे के तुरंत बाद पाकिस्तान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग और बचाव टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि हादसे की सही वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।

ट्रंप की ईरान को चेतावनी: हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका देगा कड़ा जवाब ये खबर भी पढ़े : ट्रंप की ईरान को चेतावनी: हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका देगा कड़ा जवाब

हैदराबाद, टांडो आदम और अन्य रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्रियों ने मंजिल तक पहुंचने के लिए परिवहन के दूसरे संसाधनों का सहारा लिया।

टांडो आदम के निवासियों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रभावित यात्रियों को भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं देकर मदद की।

रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि अप और डाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं और लाइन 24 घंटे तक बंद रह सकती है।

कराकोरम एक्सप्रेस को हैदराबाद स्टेशन पर, अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस को कोट्री स्टेशन पर और पाकिस्तान एक्सप्रेस को लांधी स्टेशन पर रोका गया। तेजगाम एक्सप्रेस को ड्रिग रोड स्टेशन, मिल्लत एक्सप्रेस और फरीद एक्सप्रेस को कैंट स्टेशन पर रोका गया।

इससे पहले इस साल पाकिस्तान में तीन मालगाड़ी पटरी से उतर चुकी हैं। फरवरी में हरप्पा के पास, मई में क्वेटा और इसी महीने सिंध प्रांत के दादू जिले के पास भी मालगाड़ी से बेपटरी हो चुकी हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चीनी कंपनी वीवो कई वर्षों से नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। लेकिन...
टेक-मित्र 
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड को झटका, सीरीज महंगी करने से दुखी लोग

मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 21 जुलाई 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 21 जुलाई: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 21 जुलाई: इनको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग