अमेरिका का ईरान पर लगातार 8वीं रात हवाई हमला, जॉर्डन बेस पर हमले का बताया जवाब

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर किए गए हमले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अमेरिकी सेना ने शनिवार को लगातार आठवीं रात ईरान पर हवाई हमले किए। यह कार्रवाई जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य बेस पर हुए ईरानी हमले का जवाब है, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सिटकॉम) की तरफ से एक्स पर साझा किए गए संदेश में बताया गया है कि आज शाम 6 बजे कमांडर-इन-चीफ़ के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए।

इन हमलों का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग के लिए बाधक बने ईरान की क्षमता को और कम करना है।

नेपाल में कांग्रेस–यूएमएल गठबंधन टूट की कगार पर ये खबर भी पढ़े : नेपाल में कांग्रेस–यूएमएल गठबंधन टूट की कगार पर

साथ ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) बलों को सजा देना है जिन्होंने कल रात जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमले किए।

ताजा हमले में अमेरिका ने लड़ाकू विमानों और मिसाइलों से दक्षिणी ईरान के तटीय शहर सिरीक, हाजीआबाद, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

इससे पहले अमेरिका ने ईरान में लगातार हमले कर पिछले कुछ दिनों में ईरान के कई पुल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बिजली ग्रिड और एक वॉटर प्लांट को तबाह कर दिया।

ईरान ने भी अमेरिकी हमले के खिलाफ पलटवार किया करते हुए खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरान की सेना ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और पांचवें बेड़े के कमांड सेंटरों पर ड्रोन व बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

इराक के इरबिल शहर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने हवाई हमलों से बचने के लिए अपने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि 27 जून से 18 जुलाई के बीच अमेरिकी हवाई हमलों में 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

फिरोजाबाद ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमयी में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम को गरिमामई और...
उत्तर प्रदेश 
कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अगरतला...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 9 निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता...