जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

2027 में मिलेगा जवाब

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं पर अभद्र टिप्पणियों और जमीन कब्जाने के आरोप लगाए, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग।

उत्तर प्रदेश की मऊ में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं पर पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और अति दलित समाज के खिलाफ कथित जातिसूचक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। पार्टी ने मांग की कि ऐसे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बना रहे और किसी भी वर्ग के सम्मान के साथ खिलवाड़ न हो।

बाराबंकी: खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 8 सितंबर तक चलेगा अभियान ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी: खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 8 सितंबर तक चलेगा अभियान

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने सार्वजनिक मंचों और मीडिया के माध्यम से राजभर और चमार जैसे जातिसूचक शब्दों का अपमानजनक संदर्भ में प्रयोग किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा गरीबों की जमीन कब्जाने और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

सुभासपा ने अपने ज्ञापन में कहा कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से कथित रूप से गरीब और पिछड़े समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पार्टी का कहना है कि ऐसी टिप्पणियां सामाजिक वैमनस्य बढ़ाने का काम करती हैं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं हैं।

भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि कथित जातिसूचक टिप्पणी करने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में सुभासपा के एमएलसी विच्छेलाल राजभर ने कहा कि पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और वंचित समाज का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं की भाषा और व्यवहार समाज के कमजोर वर्गों का अपमान करने वाला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी समाज के प्रति अपमानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती और जनता ऐसे व्यवहार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में देगी।

उन्होंने समर्थकों से लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की तथा कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से निर्णय करेगी। उन्होंने एनडीए गठबंधन सरकार के समर्थन की भी अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

सुभासपा ने अंत में मुख्यमंत्री से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेश में सभी वर्गों के सम्मान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राजुल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ईडी की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर के कारोबारी प्रियंक मेहता की 3.67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में आकाशीय बिजली का कहर, दो नाबालिग चरवाहों समेत 25 मवेशियों की मौत

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: हड़ताली अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम, वापस नहीं लौटे तो सेवा समाप्त

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और खाड़ी के देशों से क्रूड ऑयल की ग्लोबल सप्लाई बाधित...
कारोबार 
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

उत्तर प्रदेश

शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कौशाम्बी। जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम मंदिर के पास से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी करने वाले अंतरराज्यीय...
उत्तर प्रदेश 
शीतला धाम से बोलेरो चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
उत्तर प्रदेश 
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े