सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

सक्षम प्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में संपत्ति पर नोटिस चस्पा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा

सोनभद्र। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन ड्रग तस्कर की अपराध से अर्जित 15.72 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति फ्रीज़ कर दी। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने संपत्ति पर फ्रीजिंग नोटिस चस्पा किया और डुग्गी (मुनादी) व लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा भी कराई।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई थाना शक्तिनगर क्षेत्र में की गई। 

पुलिस के अनुसार, थाना शक्तिनगर में दर्ज मु0अ0सं0-20/2026 (धारा 8/21, 27-ए/29 एनडीपीएस अधिनियम) की विवेचना के दौरान अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र शिव मंगल, निवासी निमियादांड/चिकटांड बस्ती, द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई संपत्ति का खुलासा हुआ।जांच में राजस्व अभिलेख, वित्तीय दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 68-एफ के तहत संपत्ति फ्रीज़ करने का आदेश जारी किया गया। इस आदेश को भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग, नई दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी एवं न्यायनिर्णायक प्राधिकारी ने भी अनुमोदित किया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, चौकी प्रभारी बीना अजय कुमार श्रीवास्तव तथा पुलिस टीम ने 15,72,140 रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति पर फ्रीजिंग नोटिस चस्पा किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में मुनादी कर लोगों को बताया गया कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इस संपत्ति की खरीद-फरोख्त, हस्तांतरण, कब्जा परिवर्तन या किसी भी प्रकार का लेन-देन कानूनन प्रतिबंधित है।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आदतन ड्रग तस्कर निकला आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील कुमार एक आदतन मादक पदार्थ तस्कर है। उसके खिलाफ थाना शक्तिनगर में एनडीपीएस अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 और 2026 में उसके कब्जे से कई बार हेरोइन बरामद हो चुकी है तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत ड्रग तस्करों की चल-अचल संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज

उत्तर प्रदेश

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई