ईडी ने इंदौर में 70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने लगभग 70 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ईडी के उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों में वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल शामिल हैं। इन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रही जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। जांच अपराध शाखा इंदौर द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई। मामला लगभग 70 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) के अवैध कब्जे और तस्करी से संबंधित है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई गई है।

ईडी के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन को कई व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक बैंक खातों के माध्यम से विभिन्न वित्तीय लेनदेन में उपयोग किया। वित्तीय जांच में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन, धन के प्लेसमेंट, लेयरिंग तथा अपराध से अर्जित आय को छिपाने के संकेत मिले हैं। जांच के दौरान दर्ज बयानों से आरोपियों की नियमित व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ मादक पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी में संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं।

भोपाल को मिली अत्याधुनिक ‘अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा’ की सौगात, आज होगा लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : भोपाल को मिली अत्याधुनिक ‘अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा’ की सौगात, आज होगा लोकार्पण

ईडी ने गत 17 जुलाई को इंदौर और मंदसौर स्थित कई परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान आरोपियों की संपत्ति, वित्तीय लेनदेन और व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।

ईडी ने कहा है कि नशा मुक्त भारत का लक्ष्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती से पूरा नहीं होगा, बल्कि अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को संचालित करने वाले वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना भी आवश्यक है। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एजेंसी मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अपराध की आय की पहचान, पता लगाने और उसे जब्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को भी आवश्यक बताया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

ग्लास्गो।स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित हाइड्रो एरिना में गुरुवार रात रंगों, रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के...
खेल 
रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

उत्तर प्रदेश

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सरीला तहसील में तैनात नायब तहसीलदार को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित योनैक्स-सनराइज अखिल भारतीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक