डॉ0 बबिता सिंह चौहान ने उत्पीड़ित महिला के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश
बस्ती - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ0 बबिता सिंह चौहान ने जनपद में महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई किया। सर्किट हाउस में उन्होंने बड़ी संवेदनशीलता से उत्पीड़ित महिला मधू सिंह, प्रेमा देवी, रूपाली आर्या, अंचला गुप्ता तथा शिवनारायण गुप्ता की पुत्री के सम्बन्ध में गंभीरतापूर्वक वार्ता करते हुए सीएमओ, महिला सीओ स्वर्णिमा सिंह तथा महिला थानाध्यक्ष डॉ0 शालिनी सिंह को निर्देशित किया कि प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल सख्त कार्यवाही किया जाए। किसी भी दशा में लापरवाही क्षम्य नहीं है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में महिला सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर सरकार सतर्कता से कार्य कर रही है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार दृढ़ संकल्पित है। वर्तमान में महिला उत्पीड़न के मामलों में काफी कमी आयी है।
उन्होंने जनसुनवाई से पूर्व रानी वीरांगना तलाश कुंवरि महिला चिकित्सालय में पहुंचकर कन्या जन्मोत्सव किट, अन्न प्राशन, गोद भराई, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को किट, लैपटाप, पोषण पोटली व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। उन्होंने महिला चिकित्सालय के सीएमएस से चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया तथा साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेन्टर का भी निरीक्षण किया। रसोई गृह, काउन्सलर डेस्क तथा प्रबंधकीय व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कन्या जन्मोत्सव किट के लाभार्थियों में ज्योति, शीला देवी, प्रियंका, साहिबा खातून, सुमन, सपना, वन्दना, ममता, खुशबुन्निशा, पूनम तथा सपना, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों में अकरा फातिमा, नित्या, आरोही, नव्या, सान्वी को प्रमाण पत्र दिया गया। निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों में पुष्पा देवी, बबिता, जनक नन्दिनी, गंगोत्री तथा शिवकुमारी शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जान्हवी पाण्डेय, मो0 सैद, आभा पाल, रितिक सिंह को रू0 4000 की धनराशि का भुगतान किया गया है।
इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी, महिला लाभार्थी एवं विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
