छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उच्चतम न्यायालय के वकीलों ने गुरुवार को एकसाथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। दोपहर में उच्चतम न्यायालय के लॉन में वकीलों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के इस कार्यक्रम का नेतृत्व ओडिशा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और गाजा को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ओर से गठित जांच कमेटी के मुखिया जस्टिस मुरलीधर और वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने किया।

संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह समेत कई युवा वकील मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ वकीलों में आनंद ग्रोवर, अंजना प्रकाश, शादान फरासत, अरुंधति काटजू, महालक्ष्मी पवनी, नंदिता राव, पीवी सुरेंद्रनाथ, मनाली सिंघल, संगीता भारती, पीवी दिनेश, जयंत ठाकुर और वृंदा ग्रोवर मुख्य रुप से शामिल थे। इस दौरान कई वकीलों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय झंडा और संविधान की प्रति ली हुई थी।पिछले दिनों पेपर लीक मामले के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कुछ वकीलों ने सामूहिक रुप से विरोध दर्ज कराया था। पुलिस ज्यादती के खिलाफ वकीलों के संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया था जिसमें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएएशन, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय में संविधान की प्रस्तावना सामूहिक रुप से पढ़ना भी इसी की एक कड़ी है।

मिशन-2027 में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की हाेगी जीत : विनोद राय ये खबर भी पढ़े : मिशन-2027 में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की हाेगी जीत : विनोद राय

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 23 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना अन्तर्गत चयनित ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के स्वागत से संगठन विस्तार का संदेश

ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत कार्यकतार्ओं में उत्साह और हर्ष की लहर लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के स्वागत से संगठन विस्तार का संदेश

सीजेपी का बड़ा ऐलान, पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सरकार ने जंतर-मंतर आकर बातचीत से किया इनकार: आशुतोष रांका नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर छात्रों...
राष्ट्रीय 
सीजेपी का बड़ा ऐलान, पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सरकार वार्ता को तैयार, आंदोलनकारी छात्र आवास या कार्यालय पर आएं : नड्डा

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर...
राष्ट्रीय  राज्य 
सरकार वार्ता को तैयार, आंदोलनकारी छात्र आवास या कार्यालय पर आएं : नड्डा

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 23 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना अन्तर्गत चयनित ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित।

साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के स्वागत से संगठन विस्तार का संदेश

ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत कार्यकतार्ओं में उत्साह और हर्ष की लहर लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के स्वागत से संगठन विस्तार का संदेश

पेपरलीक तथा चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस-मोना

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधानसभा के शुरू होने वाले मानसून...
उत्तर प्रदेश 
पेपरलीक तथा चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस-मोना