बीसीसीएल के अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
पटना। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बिहार एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार काे नीतीश कुमार के नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुई, जहां बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। यह जानकारी कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी।
भेंट के दौरान मनाेज अग्रवाल ने नीतीश कुमार के साथ जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर समसामयिक मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ तथा जनकल्याण से संबंधित विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
