सीजेपी का बड़ा ऐलान, पुलिस कार्रवाई के विरोध में कल देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सरकार के सामने रखीं दो शर्तें

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सरकार ने जंतर-मंतर आकर बातचीत से किया इनकार: आशुतोष रांका

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। देशभर में कल यानी 24 जुलाई को करेगी प्रदर्शन। संगठन ने छात्र संघों और युवाओं से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में एकत्र होकर छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ें तथा स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करें।

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि सरकार के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर आकर बातचीत करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर वार्ता का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन संगठन ने इसके लिए अपनी दो स्पष्ट शर्तें रखी हैं।

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा ये खबर भी पढ़े : मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

रांका के अनुसार, पहली शर्त यह है कि बातचीत किसी मंत्री के आवास पर नहीं, बल्कि जंतर-मंतर या किसी निष्पक्ष स्थान पर हो। दूसरी शर्त के तहत सरकार को छात्रों की मांगों पर ठोस और समयबद्ध आश्वासन देना होगा तथा यह स्पष्ट करना होगा कि उन्हें कब तक लागू किया जाएगा।

वहीं, सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केवल घोषणाओं से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनका कहना था कि छात्र जवाबदेही और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।

सौरव दास ने यह भी कहा कि संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय किए बिना किसी अन्य स्तर के प्रतिनिधि से बातचीत नहीं करेगा। सीजेपी का कहना है कि उनकी प्राथमिक मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...
उत्तर प्रदेश 
डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

मां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा गिरफ्तार

मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार  बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने अपनी ही मां की हत्या कर...