"टीच विदाउट स्लाइड्स' प्रतियोगिता: बाराबंकी के टीचर आसिफ को मिला नेशनल पुरस्कार

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के शिक्षकों और शिक्षाविदों ने लिया हिस्सा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

  • मोहम्मद आसिफ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के टॉप-20 फाइनलिस्ट में बनाई जगह

बाराबंकी। शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और शैक्षणिक क्षमता निर्माण के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था 'काउंसिल फॉर टीचर्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट' के 'शिक्षा शास्त्रम सर्कल' द्वारा आयोजित "टीच विदाउट स्लाइड्स" - 2026 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बाराबंकी जिले का नाम रोशन हुआ है। त्रिवेदीगंज ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय मुनिमपुर बरतरा में सहायक अध्यापक एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (विज्ञान) के पद पर कार्यरत मोहम्मद आसिफ ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के टॉप 20 फाइनलिस्ट्स में स्थान बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर का 'मास्टर स्टोरी टेलर अवॉर्ड' अपने नाम किया है।

​बिना स्लाइड्स और नवाचार आधारित शिक्षण पर जोर , ​राष्ट्रीय शिक्षा नीति  2020 की प्राथमिकताओं के अनुरूप गाठ 20 जुलाई 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कक्षाओं में केवल डिजिटल स्लाइड्स या प्रेजेंटेशन पर निर्भर रहने के बजाय बिना स्लाइड्स के, गतिविधि आधारित और कहानी/संवाद के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की कला को बढ़ावा देना था। 

महुली पुलिस द्वारा "बच्चों की पाठशाला" का आयोजन ये खबर भी पढ़े : महुली पुलिस द्वारा "बच्चों की पाठशाला" का आयोजन

इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के विद्यालयों, कॉलेजों तथा शिक्षक-प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।​ कड़ी प्रतिस्पर्धा और कठिन मूल्यांकन ​प्रतिभागियों का मूल्यांकन देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की जूरी द्वारा किया गया। मूल्यांकन में विषय-वस्तु की स्पष्टता, शिक्षण में नवाचार, बच्चों की सहभागिता तथा कम लागत  वाली शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग को मुख्य आधार बनाया गया।

​कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद देशभर से टॉप 20 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में हुआ, जिन्होंने ऑनलाइन ग्रैंड फिनाले में अपनी शिक्षण पद्धतियों का प्रदर्शन किया। मोहम्मद आसिफ को उनकी प्रभावशाली एवं रुचिकर शिक्षण शैली के लिए 'मास्टर स्टोरी टेलर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

​सीटीपीडी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार चौधरी एवं शिक्षा शास्त्रम सर्कल की निदेशिका डॉ. रचना शर्मा ने सभी चयनित शिक्षकों की सराहना की और बधाई दी। शिक्षक एम आई नादिम ने बताया कि टीचर  मोहम्मद आसिफ की इस उपलब्धि पर बाराबंकी के शिक्षा जगत और विभागीय सहयोगियों में खुशी की लहर है तथा अधिकारियों व शिक्षकों द्वारा उन्हें निरंतर बधाइयां दी जा रही हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जयहिंद वार्ता केन्द्र में पत्रकार वार्ता आयोजित

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 21 प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का विचार कर रही है और आने वाले समय...
उत्तर प्रदेश 
जयहिंद वार्ता केन्द्र में पत्रकार वार्ता आयोजित

नीट पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में गुरुवार को मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर...
उत्तर प्रदेश 
नीट पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

केजीएमयू समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 'इंटर्न डॉक्टरों का धरना

— केजीएमयू के 'इंटर्न्स डाक्टरों ने डॉ. के.के. सिंह को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 'इंटर्न डॉक्टरों का धरना

मोदी के ऐलान पर भी नहीं थमा घमासान विपक्ष, बोला-पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

पहली बार बोले पीएम मोदी-छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा राहुल, खड़गे, अखिलेश समेत समूचा...
राष्ट्रीय 
मोदी के ऐलान पर भी नहीं थमा घमासान विपक्ष, बोला-पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी 813.52 करोड़ रुपये की...