घाघरा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट

बाराबंकी की एसडीएम ने तपेसिपाह गांव का किया निरीक्षण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-रामनगर तहसील के तमाम तराई इलाके बाढ़ से हो जाते हैं प्रभावित

बाराबंकी । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलाें में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जनपद बाराबंकी में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाराबंकी की उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांव तपेसिपाह का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा एवं राहत तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नदी किनारे हो रहे कटान वाले हिस्सों का निरीक्षण किया और राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट तहसील कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए।

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट ये खबर भी पढ़े : बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

एसडीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है तथा नाव, लाइफ जैकेट, टॉर्च, रस्सी सहित राहत एवं बचाव से संबंधित सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखे गए हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लेखपाल एवं ग्राम सचिव प्रतिदिन गांव की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य विभाग बुखार, डायरिया और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए दवाओं एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करे। वहीं पशुपालन विभाग पशुओं के लिए भूसा-चारा और टीकाकरण की व्यवस्था बनाए रखे। साथ ही जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग के एल्गिन ब्रिज स्टेशन से घाघरा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। एहतियात के तौर पर तपेसिपाह के अलावा बेलहरी, कोटवा, सरयू नगर सहित अन्य तटवर्ती गांवों में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, लेखपाल तथा सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बीसीसीएल के अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

पटना। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बिहार एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से बीसीसीएल के...
राज्य  बिहार 
बीसीसीएल के अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

देश के पश्चिमी क्षेत्रों में अगले 6 दिनों के दौरान भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। देश के पश्चिमी हिस्से के विभिन्न क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान बहुत भारी बारिश जारी रहने...
राष्ट्रीय  राज्य 
 देश के पश्चिमी क्षेत्रों में अगले 6 दिनों के दौरान भारी बारिश के आसार

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में कई देशों के मंत्रियों से की मुलाकात

मनीला। आसियान देशों की विभिन्न बैठकों और क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में कई देशों के मंत्रियों से की मुलाकात

सैमसंग गैलेक्सी S25 और iQOO 15R: गेमिंग यूजर्स के लिए बेहतरीन चॉइस

iQOO 15R में मिलता है स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर अगर आप लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और भरोसेमंद कैमरा...
टेक-मित्र 
सैमसंग गैलेक्सी S25 और iQOO 15R: गेमिंग यूजर्स के लिए बेहतरीन चॉइस

मोटोरोला एज 70 प्रो+ के फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान, कैमरा व बैटरी का जबरदस्त दम

50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मोटोरोला एज 70 प्रो+...
टेक-मित्र 
मोटोरोला एज 70 प्रो+ के फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान, कैमरा व बैटरी का जबरदस्त दम

उत्तर प्रदेश

जौनपुर के छह सहायक अध्यापकों की नियुक्ति अवैध करार

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जौनपुर में सहायक अध्यापक पद पर हुई छह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर के छह सहायक अध्यापकों की नियुक्ति अवैध करार

हाथरस: सिक्योरिटी गार्ड की पीट पीटकर हत्या

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सासनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस: सिक्योरिटी गार्ड की पीट पीटकर हत्या

संसद में चर्चा से भाग रहा विपक्ष, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार : पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार काे कहा कि केंद्र सरकार संसद में हर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संसद में चर्चा से भाग रहा विपक्ष, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार : पंकज चौधरी

गाजियाबाद में रेस्टोरेंट संचालक की गोलीमार का हत्या, पार्टनर और उसके साथियों पर शक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा क्षेत्र के कनावनी हिंडन मार्ग पर 22 जुलाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में रेस्टोरेंट संचालक की गोलीमार का हत्या, पार्टनर और उसके साथियों पर शक