बैंकिंग अभ्यर्थियों को मिला मौका, आवेदन की तिथि बढ़ी; जानें कैसे करें अप्लाई?
अब 26 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई
- 7,460 पदों पर होगी भर्ती
- प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर बने का मौका
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है।
7,460 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश के विभिन्न भागीदारी वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 7,460 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 6,715 पद और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए 745 पद निर्धारित किए गए हैं। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़े : नीट के बाद नेट परीक्षा पर भी गंभीर सवाल, जवाबदेही और कार्रवाई की उम्मीद नहीं: राहुल गांधीPO पद के लिए जरूरी योग्यता
प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय उम्मीदवार के पास डिग्री या अंकपत्र उपलब्ध होना चाहिए और ऑनलाइन फॉर्म में स्नातक के अंक दर्ज करने होंगे।
SO पदों के लिए अलग-अलग पात्रता
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

- सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- PO या SO भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
