सरकार वार्ता को तैयार, आंदोलनकारी छात्र आवास या कार्यालय पर आएं : नड्डा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों से सरकार बातचीत के लिए तैयार है। इसके लिए छात्रों को उनके आवास या फिर कार्यालय आना होगा।संसद परिसर में जेपी नड्डा ने कहा, “हां, हम तैयार हैं। हमारे घर या हमारे आधिकारिक कार्यालय आ जाइए।”

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये स्पष्ट कर दिया है कि जो दोषी हैं उन पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर कड़ी सजा दी जाएगी। हमारा कांग्रेस और विपक्ष से अनुरोध है कि इस विषय का राजनीतिकरण ना करें। भागें मत, चर्चा कीजिए।

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन ये खबर भी पढ़े : जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने 20 जुलाई को जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद बुधवार को दोबारा बातचीत के लिए आमंत्रित करने पर सीजेपी नेताओं ने कहा था कि वह उनके आवास या कार्यालय पर नहीं जाएंगे बल्कि किसी अन्य स्थान पर बातचीत के लिए तैयार हैं।

इसके पहले, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि आंदोलनकारी छात्रों से सरकार कहीं भी बातचीत के लिए तैयार है।दूसरी और सीजेपी सूत्रों के मुताबिक वह सरकार से किसी भी तरह की बातचीत उनके ऑफिस या घर पर नहीं करेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...
उत्तर प्रदेश 
डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

मां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा गिरफ्तार

मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार  बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने अपनी ही मां की हत्या कर...