24 जुलाई तक बढ़ी हज हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। हज 2027 हेतु इच्छुक हज आवेदक हज कर्मटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट  तथा एप्लीकेशन हज सुविधा पर उपलब्ध हज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन शीघ्र कर लें। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है तथा ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है, वे भी अपने आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, अन्यथा वह हज-2027 में आवेदन से वंचित रह जाएंगे। जिसका भारतीय अन्तरराष्ट्रीय पासपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है वह तत्काल सम्बन्धित पासपोर्ट कार्यालय से सम्पर्क कर लें ताकि हज 2027 हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 24 जुलाई से पूर्व अपना आवेदन पूर्ण कर सकें।

उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि हज यात्रियों के चयन हेतु ऑनलाइन कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) 30 जुलाई को हज हाउस मुम्बई में किया जाएगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी व एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। सभी चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि 152300 रुपए 10 अगस्त तक हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई के खाते में जमा करनी होगी। हज के चयन उपरान्त सीट निरस्त कराने पर हज 2027 की गाइडलाइंस के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जाएगी। इच्छुक हज आवेदकों से अनुरोध है कि वह हज कर्मटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट तथा उ. प्र. राज्य हज समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध हज 2027 की पॉलिसी, हज गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय नवीन पासपोर्ट आकार का फ़ोटो,मशीन पठनीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ व अन्तिम पृष्ठ, पते का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक भी आवेदनकर्ता को अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फ़ार्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा एवं उसे सचिव, कार्यपालक अधिकारी,उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर,लखनऊ को उपलब्ध कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए मदरसा शम्सुल उलूम घण्टाघर बदायूं में स्थापित हज ई सुविधा केन्द्र में मदरसे के प्रधानाचार्य मोहम्मद इरशाद आलम (नोडल अधिकारी) से सम्पर्क स्थापित कर हज आवेदन की निःशुल्क सुविधा प्राप्त करें। ज़िला स्तर पर हैल्पलाइन मोबाइल नंबर मुहम्मद इरशाद आलम 9555584637, अफ्फ़ान हक़ क़ादरी 9897573400 तथा अफ़जाल अहमद 9456406761 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर  ये खबर भी पढ़े : जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

वाराणसी : मां ने रील देखने से मना किया तो बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के सिगरा थानांतर्गत लल्लापुरा मोहल्ले में गुरुवार को सोशल मीडिया की लत ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : मां ने रील देखने से मना किया तो बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती पर परमार्थ निकेतन ने दी श्रद्धांजलि

“आज़ादी केवल अधिकार नहीं, एक जिम्मेदारी भी है; राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं की ऊर्जा बने संकल्प और सेवा का माध्यम”...
उत्तराखंड 
चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती पर परमार्थ निकेतन ने दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल अमल करे प्रबन्धन: समिति

समिति बोली, लाखों किलोमीटर नेटवर्क संभालने को कर्मचारी कम लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल अमल करे प्रबन्धन: समिति

डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...