धामपुर तहसील में जनगणना-2027 के डीसीएचबी फील्ड कार्य का प्रशिक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • धामपुर में जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम, पारदर्शिता और गुणवत्ता के निर्देश

बिजनौर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) के फील्ड कार्य को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से गुरुवार को तहसील धामपुर सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (एसडीएम) धामपुर नितिन कुमार ने की।

प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रभारी जे.पी. यादव ने तहसील धामपुर के सभी लेखपालों, अमीनों एवं राजस्व निरीक्षकों को डीसीएचबी फील्ड कार्य की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने निर्धारित दिशा-निर्देशों, समय-सीमा, डेटा संकलन की प्रक्रिया तथा डीसीएचबी मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के प्रभावी उपयोग की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही फील्ड कार्य के दौरान भरे जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों, आवश्यक सावधानियों और गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

सांगठनिक एवं प्रशासनिक विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक  ये खबर भी पढ़े : सांगठनिक एवं प्रशासनिक विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक

एसडीएम नितिन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि जनगणना-2027 एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसे पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करें, ताकि जनपद का आंकड़ा सटीक एवं त्रुटिरहित तैयार हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार धनराज सिंह, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से फील्ड कार्य को पूरी निष्ठा, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सर्जन वाइस एडमिरल ने किया एयर फ़ोर्स हॉस्पिटल का दौरा

लखनऊ। आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज ,डीजीएएफएमएस की महानिदेशक, सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने गुरुवार को कानपुर...
उत्तर प्रदेश 
सर्जन वाइस एडमिरल ने किया एयर फ़ोर्स हॉस्पिटल का दौरा

केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बदहाल इंतजाम

— हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर शोकाकुल परिजन घंटों इंतजार करते
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बदहाल इंतजाम

मोहनलालगंज में धर्मांतरण के प्रयास को लेकर ग्रामीणों का जोरदार हंगामा

धर्मांतरण की कोशिश का मामला उजागर होने के बाद इलाके में मचा हड़कंप  मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के भरोसवा में बुधवार की...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में धर्मांतरण के प्रयास को लेकर ग्रामीणों का जोरदार हंगामा

जयहिंद वार्ता केन्द्र में पत्रकार वार्ता आयोजित

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 21 प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का विचार कर रही है और आने वाले समय...
उत्तर प्रदेश 
जयहिंद वार्ता केन्द्र में पत्रकार वार्ता आयोजित

नीट पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में गुरुवार को मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर...