केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बदहाल इंतजाम

— केजीएमयू व नगर निगम को नहीं दिखता शोकाकुल परिजनों का दुख

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर शोकाकुल परिजन घंटों इंतजार करते

— दुख की घड़ी में आने वाले परिजनों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधा
Kgmu

लखनऊ। केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बदहाल इंतजाम के कारण, शोकाकुल परिजनों को पीने का पानी और शौचालय तक नसीब नहीं हो पा रहा है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आने वाले शोकाकुल परिजनों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। अपनों को खोने के दुख के बीच उन्हें पीने के पानी, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में भीषण गर्मी, बरसात और कड़ाके की सर्दी में घंटों इंतजार करना उनकी मजबूरी बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहले नगर निगम की ओर से एक सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था, लेकिन उसे बाद में ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद करीब दो वर्ष पहले पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग मूत्रालय बनाने के उद्देश्य से लोहे का ढांचा खड़ा किया गया, लेकिन निर्माण के बाद से ही उस पर ताला लटका हुआ है। आज तक यह सुविधा आम लोगों के उपयोग में नहीं आ सकी।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने वाले अधिकांश परिजन पास स्थित हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर पेड़ों की छांव में खड़े होकर घंटों इंतजार करने को मजबूर रहते हैं। न तो उनके बैठने के लिए शेड है और न ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गौरतलब है कि केजीएमयू का पोस्टमार्टम हाउस लंबे समय से शहर का प्रमुख पोस्टमार्टम केंद्र रहा है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में शवों का पोस्टमार्टम होता है। पूर्व में भी यहां सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि पोस्टमार्टम हाउस के बाहर तत्काल स्वच्छ पेयजल, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए संचालित शौचालय, प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था और छायादार शेड उपलब्ध कराया जाए, ताकि दुख की घड़ी में आने वाले परिजनों को कम से कम बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर बोले मुख्यमंत्री-हर भारतीय के मन और अंतःकरण में श्रद्धा एवं...
भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने दिया सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार 

आस्थावान बनने का ठेका ले रहे आस्था पर प्रहार करने वाले : सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने दिया सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार 

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

भारतीय रेलवे ने तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

यह परियोजना अतिरिक्त 3.52 मीट्रिक टन प्रति वर्ष यातायात को संभालने और कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट तथा अन्य आवश्यक...
भारतीय रेलवे ने तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य...
उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान लखनऊ। गुरुवार को नगर निगम ने विभिन्न जोनों में अवैध अतिक्रमण हटाने के...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त