श्रावण शिवरात्रि पर प्रशासन अलर्ट: धर्म गुरुओं संग शांति समिति की बैठक 

कांवड़ मार्गों पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • श्रावण शिवरात्रि पर्व को सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराना प्राथमिकता: डीएम

बिजनौर। आगामी श्रावण शिवरात्रि पर्व एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं दूसरी ओर कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ढाबों, होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान भी जारी रखा।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण शिवरात्रि जनपद का महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है और इसे आपसी भाईचारे व सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी धर्म गुरुओं से अपने अनुयायियों को शांति, कानून का पालन और अफवाहों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया।

अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग द्वारा जिला कारागार में महिला बंदीगृह का किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग द्वारा जिला कारागार में महिला बंदीगृह का किया गया निरीक्षण

उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शासन की गाइडलाइन और प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पूरी तरह पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। धार्मिक आयोजनों का संचालन आपसी समन्वय और निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि धर्म गुरुओं और आयोजकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्राप्त उपयोगी सुझावों को कार्ययोजना में शामिल कर प्रभावी ढंग से लागू करने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिवालयों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी तथा भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों, धार्मिक आयोजनों, कांवड़ मार्गों तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धर्म गुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, धर्म गुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जयहिंद वार्ता केन्द्र में पत्रकार वार्ता आयोजित

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 21 प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का विचार कर रही है और आने वाले समय...
उत्तर प्रदेश 
जयहिंद वार्ता केन्द्र में पत्रकार वार्ता आयोजित

नीट पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में गुरुवार को मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर...
उत्तर प्रदेश 
नीट पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

केजीएमयू समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 'इंटर्न डॉक्टरों का धरना

— केजीएमयू के 'इंटर्न्स डाक्टरों ने डॉ. के.के. सिंह को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 'इंटर्न डॉक्टरों का धरना

मोदी के ऐलान पर भी नहीं थमा घमासान विपक्ष, बोला-पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

पहली बार बोले पीएम मोदी-छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा राहुल, खड़गे, अखिलेश समेत समूचा...
राष्ट्रीय 
मोदी के ऐलान पर भी नहीं थमा घमासान विपक्ष, बोला-पहले शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी 813.52 करोड़ रुपये की...