साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के 05 पीड़ितों के खातों में कुल ₹3,09,571.18 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई ।
 
*01. सोलर सिस्टम लगाने का झांसा देकर ₹1,34,000 की साइबर ठगी*
 सुनील उपाध्याय पुत्र साधुसरन उपाध्याय, निवासी जनता मार्ग कसैला रोड, थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा दिनांक 22.04.2026 तथा 21.05.2026 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा सोलर सिस्टम लगाने का झांसा देकर ₹1,34,000 की ठगी कर ली गई थी । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा एवं महिला आरक्षी शिवांगी सिंह द्वारा संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप शत प्रतिशत ₹1,34,000 पीड़ित के खाते में वापस कराए गए ।
 
*02. स्वास्थ्य विभाग की मशीन दिलाने के नाम पर ₹70,000 की ठगी*
 प्रदीप यादव पुत्र इन्द्रासन, निवासी बन्नोहिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा दिनांक 25.03.2026 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मशीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर ₹70,000 की ठगी कर ली गई थी । प्रभावी कार्रवाई के बाद पीड़ित के खाते में शत प्रतिशत ₹70,000 वापस कराए गए ।
 
*03. गुम मोबाइल का दुरुपयोग कर खाते से धनराशि ट्रांसफर, ₹48,071.18 कराए गए वापस*
 ओमप्रकाश पुत्र रामदुलारे, निवासी मोहल्ला अंजान शहीद, मगहर, थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा दिनांक 17.06.2025 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि मोबाइल गुम होने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल का अनधिकृत उपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹2,17,598.24 ट्रांसफर कर लिए गए थे । साइबर सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप ₹48,071.18 की धनराशि वापस कराई गई ।
 
*04. पार्सल भेजने के नाम पर ₹1,500 की ठगी*
 मुन्ना चौहान पुत्र सीयाराम, निवासी बेल्दारी टोला, थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा दिनांक 18.03.2026 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि पार्सल भेजने के नाम पर ₹1,500 की ठगी कर ली गई थी । साइबर सेल की कार्रवाई के उपरांत ₹1,500 की शत प्रतिशत धनराशि वापस कराई गई ।
 
*05. लोन समाप्त कराने का झांसा देकर ₹56,000 की ठगी*
 राहुल राय पुत्र विजय कुमार राय, निवासी तकिया बाजार, मगहर, थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा दिनांक 20.07.2026 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा लोन समाप्त कराने का झांसा देकर ₹56,000 की ठगी कर ली गई थी । साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत ₹56,000 पीड़ित के खाते में वापस कराए गए ।
जनसामान्य से अपील*
*किसी भी अनजान कॉल, लिंक, OTP, QR कोड अथवा ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं । यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपकी धनराशि सुरक्षित कराई जा सके ।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...
उत्तर प्रदेश 
डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

मां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा गिरफ्तार

मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार  बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने अपनी ही मां की हत्या कर...
उत्तर प्रदेश 
मां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...
उत्तर प्रदेश 
डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा