विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में कई देशों के मंत्रियों से की मुलाकात

क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मनीला। आसियान देशों की विभिन्न बैठकों और क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को ओमान, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, फिलीपींस, पापुआ न्यू गिनी और ब्रुनेई सहित कई देशों के विदेश मंत्रियों तथा नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने इन मुलाकातों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए बताया कि बैठक में खाड़ी क्षेत्र की स्थिति, भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते से बने सकारात्मक माहौल, भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी, प्रशांत द्वीप देशों के विकास सहयोग, नई तकनीकी संभावनाओं और इंडो-पैसिफिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

23july5123456789

अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला: 80 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना ये खबर भी पढ़े : अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला: 80 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने संपर्क बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

ब्रिटेन के विदेश सचिव एड मिलिबैंड से पहली मुलाकात में जयशंकर ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हाल ही में लागू हुए भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से बने सकारात्मक माहौल पर आगे बढ़ने और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि यूएनआरडब्ल्यूए के कार्यवाहक आयुक्त-जनरल क्रिश्चियन सॉन्डर्स से मुलाकात में जयशंकर ने भारत के हालिया दानदाताओं सम्मेलन में स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण में किए गए योगदानों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसन से मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया यात्रा के परिणामों पर बातचीत हुई। दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी स्तर तक ले जाने से सेमीकंडक्टर, जल संसाधन, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वास्थ्य और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर खुले हैं।

23july51234567899

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर से मुलाकात में जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए भारत का समर्थन जताया और भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी के तहत 2025–2029 कार्ययोजना को लागू करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री जस्टिन डब्ल्यू टकाचेंको से मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग और भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के तहत साझेदारी पर चर्चा हुई। भारत प्रशांत द्वीप देशों की विकास और क्षमता निर्माण प्राथमिकताओं में साझेदारी के लिए तैयार है और उनकी समुद्री सुरक्षा को भी समर्थन देगा।

23july512345678999

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि ब्रुनेई के विदेश मंत्री प्रिंस अब्दुल मतीन से मुलाकात में नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। तेजी से बदलती तकनीक, जैसे एआई, ड्रोन और डिजिटल क्षेत्र, नए अवसर खोल रही है। दोनों नेताओं ने भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने और आसियान के तहत बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 22-23 जुलाई को दक्षिण-पूर्व एशियाई देश फिलीपींस की यात्रा पर हैं। यहां वह आसियान-भारत पोस्ट-मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन विदेश मंत्रियों की बैठक, आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) बैठक और क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठकों में भाग ले रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

स्वच्छता कर्मियों के पात्र बच्चों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित किया गया

संत कबीर नगर ।* जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया है कि  निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
स्वच्छता कर्मियों के पात्र बच्चों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित किया गया

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी, शराब तस्करी मामले में था वांछित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने गुरुवार को पंजाब से अंतरराज्यीय शराब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी, शराब तस्करी मामले में था वांछित

एडीएम की अध्यक्षता में सम्भावित बाढ़  के दृष्टिगत बैठक कर की गयी तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर ।* अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में सम्भावित बाढ़  के दृष्टिगत बैठक कर की गयी तैयारियों की समीक्षा

डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर ।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना अन्तर्गत चयनित ग्राम पंचायतों को आवंटित...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना से संबंधित बैठक हुई आयोजित

साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों को 03 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान के...