एडीएम की अध्यक्षता में सम्भावित बाढ़  के दृष्टिगत बैठक कर की गयी तैयारियों की समीक्षा

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर ।* अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं बंधों के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान बाढ़ अधिकारी/अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खण्ड ने सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नदी के बढ़ते हुए जल स्तर के दृष्टिगत ड्रेनेज खंड विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद में स्थिति समस्त तटबंधों पर नियमित निगरानी कर सतत दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत चौपाल स्थापित करने के साथ साथ राहत शिविर एवं राहत कैम्पों हेतु चिन्हित स्थलों का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कराया जाए 
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, वृद्धों, मरीजों तथा गर्भावती महिलाओं का चिन्हाकंन करना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था कराना, बाढ़ डेली रिपोर्ट प्रतिदिन प्रात 10.00 बजे तक उपलब्ध कराना, चिन्हित नौकाओं का सत्यापन करना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हेतु खम्भों एव तारों को सुदृढ़ करना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन रास्तों का चिन्हाकंन कर विवरण उपलब्ध कराना आदि से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार समस्त कार्यवाहियों को बाढ़ के पूर्व पूर्ण कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ में सर्पदंश से बचाव हेतु चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण अपनी ड्यूटी के अनुसार पूरी सतर्कता, तैयारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। 
राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन के विषय में अपर जिलाधिकारी ने राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वयता बनाये रखने का निर्देश देते हुए कहा कि चूकि बाढ़ एक आकस्मिक आपदा है इसलिए इसके दुष्प्रभाव से बचने हेतु पहले से ही सभी बिन्दुओं पर पैनी नजर बनाये रखी जाए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से किसी भी सम्भावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय,  तहसीलदार रामजी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड अजय कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, डॉक्टर मुबारक अली, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता, अखिलेश सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

एनआरएलएम ने बदली रंजना की जिंदगी, सिलाई-पार्लर और खेती से बनीं आत्मनिर्भर ये खबर भी पढ़े : एनआरएलएम ने बदली रंजना की जिंदगी, सिलाई-पार्लर और खेती से बनीं आत्मनिर्भर

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल अमल करे प्रबन्धन: समिति

समिति बोली, लाखों किलोमीटर नेटवर्क संभालने को कर्मचारी कम लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल अमल करे प्रबन्धन: समिति

डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...