एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी, शराब तस्करी मामले में था वांछित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने गुरुवार को पंजाब से अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के सक्रिय इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह जानकारी एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित हरियाणा के हिसार जनपद के बरवाला थाना क्षेत्र के बयानाखेड़ा 16 गांव निवासी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू पुत्र सत्यवान है। इसके खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में मादक पदार्थों की तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया था।साथ कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये के इनाम घोषित था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक फील्ड यूनिट प्रयागराज जय प्रकाश राय के पर्यवेक्षण में निरीक्षक राकेश कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने पंजाब के मोहाली के जिरकपुर मेट्रो चौक स्थित कल्याण ज्वैलर्स के सामने से दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर कई वर्षों से अवैध रूप से शराब तस्करी करता हैं। उसके खिलाफ पंजाब, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, कौशाम्बी और कानपुर नगर सहित विभिन्न जनपदों व राज्यों में आबकारी अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए ट्रकों में शराब को अंडे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पराली और आलू जैसे सामानों के बीच छिपाकर तस्करी करता था।

एसटीएफ के अनुसार, वर्ष 2023 में आरोपित के गिरोह के सदस्यों को अमेठी के कमरौली क्षेत्र से अवैध अंग्रेजी शराब और ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया था। वहीं वर्ष 2023 में प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में भी भारी मात्रा में अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा गया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपित फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद नवाबगंज थाना, कमिश्नरेट प्रयागराज को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वाराणसी : मां ने रील देखने से मना किया तो बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के सिगरा थानांतर्गत लल्लापुरा मोहल्ले में गुरुवार को सोशल मीडिया की लत ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : मां ने रील देखने से मना किया तो बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती पर परमार्थ निकेतन ने दी श्रद्धांजलि

“आज़ादी केवल अधिकार नहीं, एक जिम्मेदारी भी है; राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं की ऊर्जा बने संकल्प और सेवा का माध्यम”...
उत्तराखंड 
चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती पर परमार्थ निकेतन ने दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल अमल करे प्रबन्धन: समिति

समिति बोली, लाखों किलोमीटर नेटवर्क संभालने को कर्मचारी कम लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल अमल करे प्रबन्धन: समिति

डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)...